सहरसा
सर्व नारायण सिंह रामकुमार सिंह महाविद्यालय, सहरसा में महापौर बैन प्रिया एवं सिंडिकेट सदस्य मेजर डॉ गौतम को प्रधानाचार्य प्रो (डॉ) अशोक कुमार सिंह के द्वारा महाविद्यालय में सम्मानित किया गया। महापौर द्वारा महाविद्यालय का निरीक्षण किया गया। बैन प्रिया ने प्रधानाचार्य से कहा कि महाविद्यालय में सौन्दर्यीकरण के लिए जो भी आवश्यकता हो वह हमें बताएं नगर निगम के द्वारा हर संभव सहयोग किया जाएगा। प्रधानाचार्य के द्वारा मुख्य सड़क से महाविद्यालय तक जर्जर सड़क के निर्माण, मुख्य सड़क पर भव्य गेट का निर्माण ,पश्चिमी परिसर में हाई मास्क लाइट,एक वॉशरूम महिला, पुरुष के लिए , साथ ही मंच का चौडीकरण,के लिए आग्रह किया ,शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार सिंह ने महापौर से मांग किया कि महाविद्यालय से प्रतिदिन कचडा उठाऊ , ट्रॉली एवं डस्टबीन की व्यवस्था हो। महाविद्यालय शिक्षक संघ सचिव डॉ रंजय कुमार सिंह ने मांग किया कि मुख्य सड़क से लेकर महाविद्यालय परिसर तक दोनों ओर स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था हो। महापौर बैन प्रिया ने प्रधानाचार्य से कहा कि आप अपनी माँग नगर आयुक्त को या हमारे कार्यालय में दें हम हर संभव पूरा करने का प्रयास करेंगे। प्रधानाचार्य कक्ष में प्रो गौतम कुमार सिंह,डॉ प्रमोद कुमार सिंह, डॉ निर्पेंद्र कुमार सिन्हा,डॉ सैयद रबाब फातिमा,डॉ धर्मव्रत चौधरी, डॉ आर्य सिंधु,डॉ संजय कुमार सिंह ,डॉ अनिरुद्ध कुमार,डॉ सुभाष एवं ओम प्रकाश सिंह के साथ शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे l






















