सहरसा
सीपीएम वरिष्ठ नेता गणेश प्रसाद सुमन द्वारा साझी सहादत साझी विरासत किताब का विमोचन कार्यक्रम की अध्यक्षता सीपीएम जिला सचिव रणधीर यादव ने किया। वक्ताओं ने कहा गणेश प्रसाद सुमन द्वारा रचित पुस्तक साझी सहादत साझी विरासत आज के समय की प्रासांगिकता बन गई जहां एक ओर पूंजीवादी व्यवस्था के चपेट में पुरी दुनिया है जहां एक ओर कुछ मुट्ठी भर लोग दुनिया के सारे संसाधन पर कब्जा कर लिया है ऐ पुस्तक भगतसिंह के आदर्श को प्रस्तुत कर पूंजीवाद साम्राज्यवाद, साम्प्रदायवाद के खिलाफ सामाजिक सामान्यता के बात बताती हैं। आजादी में सभी जाती धर्मों के लोगों ने शहादत दी आज वर्तमान सरकार द्वारा जाती धार्मिक उन्माद पैदा कर समाज में भेदभाव पैदा कर सामाजिक एकता और भाई चारा को तोड़ना चाहती हैं यह पुस्तक ऐसे समय में मिल का पत्थर साबित होगा। गणेश प्रसाद सुमन ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते कहा यह पुस्तक के भावार्थ समझकर आगे चलने और संघर्ष करने की आवश्यकता है।
सीपीएम नेता गणेश प्रसाद सुमन द्वारा रचित पुस्तक साझी शाहादत साझी विरासत का वीमोचन कार्यक्रम सीपीएम पार्टी कार्यलय शारदा आयोजित किया गया वीमोचन कर्ता अवधेश कुमार सीपीएम केन्द्रीय कमिटी सदस्य, विनोद कुमार राज नेता, सीपीआई केन्द्रीय कमिटी सदस्य ओमप्रकाश नारायण, राजद नेता सह जिला परिषद उपाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव, प्रदेश महासचिव धनिकलाल मुखिया, कांग्रेस वरिष्ठ नेता कुमार हिरा प्रभाकर,प्रो सचिन्द्र महतो,प्रो नरेन्द्र प्रसाद यादव, सीपीआई नेता रमन कुमार, शैलेन्द्र शुमन,माले के कुन्दन कुमार, वामपंथ नेता सुरेश्वर सिंह, सीपीएम नेता गणेश मानव, मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ रामरेख यादव, पतंजलि यादव, रामचन्द्र महतो, अजय कुमार सिंह कुलानन्द कुमार, कमलेश्वरी प्रसाद यादव,शकिल अहमद खां, कृष्ण दयाल यादव, उमेश यादव अधिवक्ता,दिलीप ठाकुर, नसीमुद्दीन, रमेश यादव, दिलीप शर्मा,नसीम मिस्त्री सहित अन्य मौजूद थे।






















