पुलिस एकादश एक विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य किया प्राप्त
सहरसा
बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर प्रतिदिन नये नये आयाम जोड़े जा रहे है।जिसके अंतर्गत पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे है।वही बुधवार को पुलिस जनता के बीच आपसी समन्वय बढाने हेतु पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर पुलिस केंद्र के प्रांगण में फैसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह मैच मीडिया एकादश एवं पुलिस के बीच खेला गया। इस अवसर पर प्रतिनिधि के रूप में डीएसपी मुख्यालय वन धीरेंद्र कुमार पांडे एवं सार्जेंट मेजर सुदामा कुमार सिंह मौजूद रहे।पुलिस सप्ताह के दौरान मीडिया एकादश एवं पुलिस एकादश के बीच टॉस का आयोजन किया गया। जिसमें मीडिया एकादश के कप्तान विशाल कुमार उपकप्तान सुभाष चंद्र झा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।वही टीम में नीतीन सिंह,सत्यम कुमार, विकास कुमार,पंकज कुमार,गौरव कुमार,शिव कुमार,अजहरुद्दीन,सरफराज,अमन कुमार,राजा वारिश शामिल थे।12 ओवर के निर्धारित मैच में मीडिया एकादश में पांच विकेट खोकर 69 रन बनाए इसके जवाब में पुलिस एकादश ने मात्र सात ओवर में एक विकेट गंवाकर निर्धारित लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया। इस प्रकार पुलिस एकादश 9 विकेट से विजयी हुए। पुलिस एकादश में कप्तान सार्जेंट प्रदीप पासवान, सार्जेंट नीरज कुमार, सार्जेंट चंदन कुमार,सार्जेंट व्यास यादव,सार्जेंट दुखन पासवान सहित अन्य शामिल थें।






















