संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
पलासी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़िता बीबी रहमेतुन निशा (45 वर्ष) ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।आवेदन के अनुसार 23 फरवरी की सुबह आरोपित सजीम, शौकत सहित अन्य लोग उनके दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे।विरोध करने पर सभी ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी।आरोप है कि सजीम ने फरसा से सिर पर वार कर उन्हें घायल कर दिया।बीच-बचाव करने आई उनकी पुत्रवधू को भी आरोपितों ने पीटा। पीड़िता ने गले से सोने की चेन छीनने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। घटना के बाद आसपास के लोगों के जुटने पर सभी आरोपित फरार हो गए।घायल महिला का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया गया।पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।























