संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
पलासी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीली दवा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है ।थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि 24 फरवरी 2026 की शाम गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार विलायती बाड़ी वार्ड संख्या 06 में शाहीद आलम अवैध रूप से कोडिनयुक्त कफ सिरप बेच रहा था। पुलिस टीम ने रात करीब 10:05 बजे उसके घर पर छापेमारी की।तलाशी के दौरान लाल रंग के थैले से 100-100 एमएल की कुल 6 बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद की गई।
बरामद सिरप की कुल मात्रा 600 एमएल बताई गई है।मौके से 43 वर्षीय शाहीद आलम को गिरफ्तार कर लिया गया। जप्ती सूची तैयार कर एक प्रति परिजन को सौंप दी गई।आरोपी व बरामद सामान को थाना लाकर मालखाना में सुरक्षित रखा गया। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया मामले में संज्ञेय अपराध दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।























