लखनऊ -मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर दौरे के दूसरे और अंतिम दिन Invest UP Mega Roadshow में किया सहभाग
पारदर्शी नीतियों, सिंगल विंडो सिस्टम, मजबूत कानून- व्यवस्था, विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेशक- अनुकूल वातावरण को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया रेखांकित
अरुण सिंह, संवाददाता नजरिया न्यूज लखनऊ, 25फरवरी।
उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के प्रयासों के क्रम में, कल प्रातः मेरे साथ एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल सिंगापुर और जापान की यात्रा पर यहां आया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा :
कल से अब तक हमें लगभग एक लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव उत्तर प्रदेश के लिए मिले हैं। जिनमें से 60 हजार करोड़ के एमओयू हमारी टीम ‘इन्वेस्ट यूपी’ के साथ अब तक यहां संपन्न हो चुके हैं। यहां के अन्य इंडस्ट्री लीडर्स के साथ हमारी बैठकें अभी भी निरंतर जारी हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा:
मैं कल प्रातःकाल यहां आ गया था और उसी समय से हम लोग उत्तर प्रदेश की पोटेंशियल को परफॉर्मेंस में बदलने के लिए अब तक किए गए प्रयासों तथा उन प्रयासों को आगे किस प्रकार बढ़ाया जाए, इन सभी मुद्दों पर यहां के बिजनेस लीडर्स के साथ अलग-अलग चरणों में हमारी बातचीत हुई।आज के दिन उत्तर प्रदेश में आने वाला प्रत्येक निवेश न केवल सुरक्षित है, बल्कि दुनिया में सबसे अधिक संभावनाओं को आगे बढ़ाने वाला भी साबित होगा। इसमें किसी को भी कोई संदेह नहीं होना चाहिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने पिछले 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश में केवल सुरक्षा का माहौल ही नहीं दिया, बल्कि स्केल को स्किल से और उसे स्पीड के साथ जोड़ने का कार्य भी किया है।
आज उत्तर प्रदेश केवल टेक्नोलॉजी और ट्रस्ट का प्रदेश ही नहीं है, बल्कि भारत में ट्रांसफॉर्मेशन के नए युग का नेतृत्व करने वाले प्रदेश के रूप में अपनी नई पहचान बना चुका है।
नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश की जीएसडीपी लगभग ₹13 लाख करोड़ से बढ़कर ₹36 लाख करोड़ होने जा रही है। यानी दुनिया में शायद ही कहीं यह देखने को मिला हो कि किसी राज्य ने मात्र 9 वर्षों में अपनी अर्थव्यवस्था को लगभग तीन गुना बढ़ाने में सफलता प्राप्त की हो।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जानकारी दी:
भारत में सर्वाधिक Food Grain का उत्पादन करने वाला राज्य उत्तर प्रदेश है। हमारे पास भारत की कुल कृषि भूमि का लगभग 11 प्रतिशत हिस्सा है, लेकिन इसी 11 प्रतिशत भूमि पर उत्तर प्रदेश 21 प्रतिशत से अधिक Food Grain का उत्पादन करता है। यही 21 प्रतिशत उत्पादन उत्तर प्रदेश को भारत के Food Basket के रूप में स्थापित करता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज सिंगापुर दौरे के दूसरे और अंतिम दिन Invest UP Mega Roadshow में सहभागिता की। उन्होंने कहा:
उत्तर प्रदेश की पारदर्शी नीतियों, सिंगल विंडो सिस्टम, मजबूत कानून- व्यवस्था, विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेशक-अनुकूल वातावरण को रेखांकित करते हुए सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन से जुड़े हुए सभी उद्योगपतियों और बिजनेस लीडर्स को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया।






















