संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
पलासी। पुलिस सप्ताह के अवसर पर मंगलवार को पलासी थाना परिसर में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया अभियान के दौरान थाना परिसर की व्यापक रूप से सफाई की गई।थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने झाड़ू लगाकर परिसर को स्वच्छ बनाया।
इस दौरान कार्यालय कक्ष, हाजत, बैरक और आसपास के क्षेत्रों की भी सफाई की गई।पुलिसकर्मियों ने कचरा एकत्रित कर उसका समुचित निष्पादन किया।अभियान के माध्यम से स्वच्छता का संदेश आम लोगों तक पहुंचाया गया।थानाध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ समाज की पहली पहचान है।उन्होंने बताया कि पुलिस सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।सफाई अभियान भी उसी कड़ी का एक हिस्सा है।उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।पुलिसकर्मियों ने आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
लोगों से अपने घर और आसपास साफ रखने की अपील की गई।अभियान में सभी पुलिस पदाधिकारी और जवानों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और उत्साह का माहौल देखा गया।थाना परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने का संकल्प लिया गया।
थानाध्यक्ष ने कहा कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।उन्होंने बताया कि पुलिस समाज के साथ मिलकर सकारात्मक पहल करती रहेगी।






















