वीरेंद्र चौहान न्यूज ब्यूरो किशनगंज 24फरवरी।
गृह मंत्री, भारत सरकार अमित शाह 25 फरवरी को किशनगंज आएंगे। बांग्लादेश से बिहार प्रदेश का किशनगंज जिला मुख्यालय 10-15 किमी की दूरी पर स्थित है। सड़क और रेलमार्ग से पूर्वोत्तर भारत में प्रवेश का एक मात्र द्वार किशनगंज जिला ही है। सुरक्षा की अचूक व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने आज़ बैठक की जिसे मुख्य रूप से डीएम किशनगंज विशाल राज और एसपी संतोष कुमार ने डायरेक्शन दिया। सुरक्षा एवं अन्य तैयारियों पर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त ब्रीफिंग में बताया गया:
माननीय गृह मंत्री, भारत सरकार अमित शाह के किशनगंज परिभ्रमण कार्यक्रम के मद्देनज़र आज देर संध्या किशनगंज समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में जिला पदाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में सुरक्षा एवं प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा हेतु ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारीऔर कर्मी उपस्थित रहे।
बैठक में कार्केट मूवमेंट की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्केट मूवमेंट को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने तथा बाह्य सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। सभी संबंधित पदाधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया।

किशनगंज, बिहार – भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर डीएम विशाल राज व एसपी संतोष कुमार द्वारा कार्केट मूवमेंट एवं सभी क्रिटिकल प्वाइंट्स की विस्तृत समीक्षा करते हुए-,, नजरिया न्यूज
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा कार्केट मूवमेंट एवं सभी क्रिटिकल प्वाइंट्स की विस्तृत समीक्षा करते हुए वहां पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ रखने एवं क्यूआरटी (QRT) टीम को पूर्णतः अलर्ट मोड में रखने का निर्देश दिया गया। सभी स्थलों को डॉग स्क्वॉड के माध्यम से सेनीटाइज करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में यह निर्देश दिया गया कि सभी प्रतिनियुक्त कर्मी निर्धारित समय 12:00 बजे तक अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर उपस्थित होकर स्पॉट ब्रीफिंग में भाग लेंगे। बताया गया कि जिले में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उपलब्ध है, साथ ही अतिरिक्त 400 पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है तथा अन्य जिलों से भी पुलिस बल प्राप्त हुआ है। सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को त्रुटिरहित ढंग से कर्तव्य निर्वहन करने एवं ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन के उपयोग से परहेज करने का निर्देश दिया गया, उल्लंघन की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
क्यूआरटी टीम को एमजीएम, जिला परिषद परिसर, हेलिपैड सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर तैनात करने तथा दो क्यूआरटी टीम को रिजर्व में रखने का निर्देश दिया गया।
बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि सभी कर्मी समय से अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर पूर्ण सतर्कता एवं सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष चौकसी बरती जाएगी।
बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार झा, अपर समाहर्ता अमरेन्द्र कुमार पंकज, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार सहित अन्य प्रतिनियुक्त कर्मी उपस्थित थे, जबकि अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।























