सहरसा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी राहुल सिंह को एसआईटी टीम ने महिषी थाना क्षेत्र के महपुरा गांव से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर एसडीपीओ, साइबर डीएसपी और महिषी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मानवीय और तकनीकी सूचना के आधार पर घेराबंदी कर उसे दबोचा। गिरफ्तार राहुल सिंह पर हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट सहित डेढ़ दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। फिलहाल पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
लखनऊ – परमेश्वर श्रीकृष्ण कौरवों को पराजित करने के लिए अर्जुन को उनकी कमजोरियां बताते हुए उससे निजात पाने का दिव्य ज्ञान दे रहे थे, सपा सुप्रीमो निवर्तमान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने अर्जुन को क्या बता रहे हैं…
अरुण सिंह संवाददाता नजरिया न्यूज लखनऊ, 24फरवरी। आज़ादी से पहले के अपने समुद्र किनारे के साम्राज्यवादी आकाओं की ‘बाँटो और...























