समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
विद्यापतिनगर प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को मंगलवार को निगरानी की टीम ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।इस संबंध में निगरानी की टीम ने बताया कि विद्यापतिनगर प्रखंड के मनियारपुर गांव के डीलर राम इकबाल सिंह के द्वारा निगरानी विभाग में शिकायत किया गया था कि एमओ के द्वारा खादान की बकाया राशि भुगतान के लिए 31हजार रुपये की मांग किया गया था,जिसमें पहली किश्त में कुछ पैसा पहले दिया जा चुका है।
और आज 10 हजार रुपये देने की बात थी। इस दौरान निगरानी में मामला दर्ज कराया गया।जिसका ट्रेप टीम गठित कर सत्यापन कराया गया और सत्यापन में सही पाया गया।इसी क्रम में ट्रेप टीम उनके निजी आवास पर छापेमारी कर रिश्वत की दूसरी किश्त 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।























