संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
पलासी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मजलिसपुर पंचायत के वार्ड नंबर छह में घरेलू हिंसा का मामला प्रकाश में आया है।पीड़िता आरती देवी ने अपने ससुर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।बताया जाता है कि ससुर द्वारा उनके साथ बराबर मारपीट की जाती थी।घटना को लेकर पीड़िता ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।आरती देवी ने आवेदन में कहा है कि उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है।उन्होंने आरोप लगाया कि छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद कर मारपीट की जाती है।घटना के बाद पीड़िता काफी भयभीत बताई जा रही हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार परिवार में पहले से विवाद चल रहा था।मामले को लेकर गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है।पीड़िता ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।उन्होंने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की अपील की है।थाना में दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।























