जिस मातृभूमि से हमारे पूर्वजों का संबंध रहा है, उसके प्रति भी अपने कर्तव्यों के निर्वहन हेतु सदैव डटकर कार्य करें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
प्रतिभा सिंह और मीरा प्रवीण वत्स, नजरिया न्यूज, 24फरवरी।
मुख्यमंत्री जी ने भारत-सिंगापुर संबंधों को और सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।हमारा दायित्व है कि जिस धरती पर हम रहते हैं, उस धरती के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारीपूर्वक करें।साथ ही, जिस मातृभूमि से हमारे पूर्वजों का संबंध रहा है, उसके प्रति भी अपने कर्तव्यों के निर्वहन हेतु सदैव डटकर कार्य करें तो सचमुच इससे एक नई प्रेरणा प्राप्त होगी। यह हार्दिक संबोधन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का है। वे सिंगापुर भारतीय प्रवासियों से बातचीत 23 फरवरी को कर रहे थे। उन्होंने कहा:
आज भारत में सबसे अधिक एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के पास हैं। अगले महीने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कर-कमलों से उत्तर प्रदेश के ‘नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर’- जो भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने जा रहा है; उसका उद्घाटन होने जा रहा है।
यह एयरपोर्ट न केवल यात्रियों के लिए, बल्कि कार्गो लॉजिस्टिक्स के एक प्रमुख वैश्विक केंद्र के रूप में भी उभरेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा:
काशी, अयोध्या, मथुरा, वृंदावन, प्रयागराज, बौद्ध परिपथ जैन सर्किट और सूफी परंपरा से जुड़े पवित्र स्थलों को संपर्कता प्रदान करता है।ये सभी मिलकर आज उत्तर प्रदेश की एक नई, समृद्ध और वैश्विक पहचान को सशक्त रूप से स्थापित कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने
सिंगापुर में भारतीय समुदाय से संवाद करते हुए कहा कि जिस धरती पर हम रहते हैं, उसके प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें और अपनी मातृभूमि से जुड़े कर्तव्यों को भी दृढ़ संकल्प के साथ निभाएं- यही हमें नई प्रेरणा प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री जी ने भारत-सिंगापुर संबंधों को और सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा:
उत्तर प्रदेश ने आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही, आधुनिक टेक्नोलॉजी के हब के रूप में अपने आपको स्थापित किया है। आज भारत के 55 फीसदी एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश के पास हैं। भारत का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क और सर्वाधिक एयरपोर्ट भी उत्तर प्रदेश के पास हैं।























