पटना। लायन्स क्लब ऑफ पाटलिपुत्र सेनेटनिएल तथा साईं नेत्रालय, पटना के तत्वावधान में रविवार को चौधरी रामप्रसाद शर्मा प्रोजेक्ट बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, पण्डारक में निःशुल्क मोतियाबिन्द जाँच एवं शल्य-चयन शिविर सह विशाल स्वास्थ्य जाँच तथा दवा वितरण शिविर का सफल आयोजन किया गया। सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजसेवी चौधरी रामप्रसाद शर्मा की स्मृति में आयोजित इस शिविर में एक सौ से अधिक मोतियाबिन्द रोगियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। चयनित सभी मोतियाबिन्द रोगियों का निःशुल्क शल्य-चिकित्सा साईं नेत्रालय, कंकड़बाग (पटना) में कराई जाएगी। शिविर में बीपी एवं शुगर की जाँच के साथ-साथ सामान्य रोगों की भी जाँच की गई। नेताजी सुभाष चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, बिहटा के चिकित्सकों डॉ. शांतनु वत्स एवं डॉ. शिल्पी ने बड़ी संख्या में मरीजों का उपचार किया। जाँच उपरांत जरूरतमंद रोगियों के बीच निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर समस्तीपुर के सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार, लायन्स क्लब पटना के सचिव डॉ. शिवकुमार रावत, उपाध्यक्ष अधिवक्ता अरुण कुमार अरुण, लायन्स रजनी मेहता , अपर लोक अभियोजक अर्जुन शर्मा एवं प्रभात कुमार, बाढ़ नगर परिषद अध्यक्ष संजय कुमार उर्फ गायमाता, डॉ. मदनमोहन प्र. सिंह, डॉ. इकबाल खान, अवध किशोर शर्मा, रमेश प्र. शर्मा, सुनील प्र. शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
लखनऊ – परमेश्वर श्रीकृष्ण कौरवों को पराजित करने के लिए अर्जुन को उनकी कमजोरियां बताते हुए उससे निजात पाने का दिव्य ज्ञान दे रहे थे, सपा सुप्रीमो निवर्तमान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने अर्जुन को क्या बता रहे हैं…
अरुण सिंह संवाददाता नजरिया न्यूज लखनऊ, 24फरवरी। आज़ादी से पहले के अपने समुद्र किनारे के साम्राज्यवादी आकाओं की ‘बाँटो और...























