नजरिया न्यूज़, फारबिसगंज। सोमवार को शहर के मटियारी स्थित क्यूट किड्स स्कूल का वार्षिकोत्सव सह द आयरा ग्लोबल स्कूल के शुभारंभ के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में नगर एवं जिले के कई गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि फारबिसगंज नगर की नगर अध्यक्षा श्रीमती वीणा देवी रहीं। विशिष्ट अतिथियों में उप नगर अध्यक्षा प्रतिनिधि बुलबुल यादव, मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप देव, मॉडर्न एकेडमी के निदेशक दिलीप कुमार दीन, शशि अकादमी के निदेशक अभय सिन्हा, सुजित शेखर, राजीव कुमार रंजन, जितेंद्र प्रसाद सहित जिले के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर धीरज पांडे, बिट्टू पांडे, अमृत जी एवं विकास जी शामिल रहे।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री अनिमेष कुमार तथा स्कूल मैनेजर श्रीमती शांभवी मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों—तृषा मंडल, सौरभ कुमार मिश्रा, शिवानी राय, साक्षी जायसवाल, दिव्या सिंह, प्रियंका मंडल, अमित डे, सिद्धार्थ सेम, पलक चौखानी और श्रिया शर्मा—का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने मनमोहक एवं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें उपस्थित सैकड़ों अभिभावकों और अतिथियों ने खूब सराहा। पूरे आयोजन का माहौल उत्साह, अनुशासन और गरिमा से परिपूर्ण रहा, जिससे समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।























