नजरिया न्यूज़, समस्तीपुर।
राजकुमार सिंह।
ताजपुर थाना की पुलिस द्वारा विधि-व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी प्रमुख चेकपोस्टों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत दोपहिया, चारपहिया सहित व्यावसायिक वाहनों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस टीम वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग की भी सख्ती से जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, चेकिंग का मुख्य उद्देश्य अपराधियों पर नकेल कसना, अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। विशेष रूप से संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर पैनी नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपराधिक घटना को समय रहते रोका जा सके। चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।
ताजपुर थाना पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, आवश्यक कागजात साथ रखें और जांच में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनी रहे।






















