नजरिया न्यूज़, अररिया। मिंटू राय। अररिया में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। शनिवार को हरियाबारा टोल प्लाजा के पास बिना हेलमेट सिर पर पहनने के बजाय बाइक में लटकाकर चल रहे दर्जनों चालकों को रोका गया। इस दौरान बिना हेलमेट और अधूरे कागजात पर जुर्माना वसूला गया। इस
दौरान कई बाइक सवारों को हेलमेट सिर पर पहनने के बजाय बाइक में लटकाए हुए देखा। अधिकारियों ने तुरंत इन चालकों को रोककर पूछताछ की और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी
पुलिस अधिकारियों ने बाइक चालकों को हेलमेट के महत्व के बारे में समझाया। सब इंस्पेक्टर प्रवीण भारती ने कहा कि हेलमेट जान बचाने के लिए है।
उन्होंने चालकों को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में बिना हेलमेट लटकाए पाए जाने पर 1000-2000 रुपए का चालान काटा जाएगा और कोई रियायत नहीं दी जाएगी।यातायात पुलिस के सब इंस्पेक्टर मोहमद वारिश , प्रवीण भारती अजित कुमार मौके मौजूद थे
अररिया पलासी बरहट चौक के पास 3 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया पलासी थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत...













