नजरिया न्यूज (अररिया) बिहार
रानीगंज प्रखंड के छतियोना स्थित प्रसिद्ध मनोकामना महादेव सह श्यामसुंदर धाम में महाशिवरात्रि को लेकर व्यापक तैयारी की जा रही है। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है और जलाभिषेक के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर परिसर की साफ-सफाई, रोशनी, पेयजल, बैरिकेडिंग और प्रसाद वितरण की तैयारी अंतिम चरण में है। शिवरात्रि की रात विशेष रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन होगा।
मंदिर के निर्माणकर्ता सह मुख्य व्यवस्थापक विनोद प्रसाद (वरीय अधिवक्ता) के नेतृत्व में आयोजन समिति सक्रिय है। मंदिर के महंत कारे लाल मंडल ने बताया कि रानीगंज प्रखंड सहित आसपास के दर्जनों गांवों—छतियोना, नारायणपुर, गितवास, हाँसा, कमलपुर, बसगरहा, कुपारी, परमानंदपुर आदि—से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।
श्रद्धालुओं के लिए भंडारा और शर्बत वितरण की भी व्यवस्था की जा रही है। पूरे क्षेत्र में महाशिवरात्रि को लेकर उत्साह का माहौल है और “हर-हर महादेव” के जयकारों से छतियोना गूंजने को तैयार है।
जिले में गैस आपूर्ति सामान्य, 17 एजेंसी पर छापेमारी
नजरिया न्यूज़, अररिया। जिले में रसोई गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन अररिया द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की...

















