संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
पलासी प्रखंड के डकैता गांव में धर्म गुरु विश्व प्रचारक अमरजीत महाराज गादी शासना धाम के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय वार्षिक सत्संग एवं धार्मिक आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम ने क्षेत्र में धार्मिक चेतना और सामाजिक एकता का संदेश दिया।आयोजन की अध्यक्षता सरयू दास ने की। सचिव नारायण मंडल, शिव लाल दास महंत एवं कोषाध्यक्ष पंकज कुमार (वार्ड सदस्य, वार्ड संख्या 13, धर्मगंज) ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सहयोगी के रूप में राम देव दास, श्याम दास एवं नारायण दास का विशेष योगदान रहा।
सरयुग दास के कुशल संचालन में पूरा सत्संग कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।दो दिनों तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भजन-कीर्तन, प्रवचन और सत्संग से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। संत-महात्माओं ने अपने प्रवचन में मानव सेवा, सदाचार, प्रेम, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि धर्म का मूल उद्देश्य समाज में शांति और नैतिक मूल्यों की स्थापना करना है।
कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहे। इनमें विजय कुमार मंडल (सिकटी विधायक) के पुत्र जोशी मंडल, अबू बक्कर मुखिया तथा नारायण ठाकुर मुखिया कनखुदिय पंचायत से राम प्रसाद चौधरी शामिल थे। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।श्रद्धालुओं ने संतों के उपदेशों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे वार्षिक धार्मिक आयोजन समाज में नैतिकता और संस्कारों को मजबूत करते हैं तथा युवाओं को आध्यात्मिक मार्ग की ओर प्रेरित करते हैं।स्थानीय ग्रामीणों ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि डकैता गांव में इस तरह का भव्य कार्यक्रम क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। अंत में सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन



















