संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
पलासी थाना पुलिस ने गुरुवार को अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में एक युवक को गिरफ्तार किया, जबकि एक महिला फरार हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 फरवरी 2026 को पु०अ०नि० रंजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम छापेमारी के लिए निकली थी।टीम में पु०अ०नि० अमरनाथ राय, एएलटीएफ के सदस्य एवं महिला बल शामिल थे।करीब 1:10 बजे किसान चौक पहुंचने पर सूचना मिली कि बड़गांव संथाली बस्ती में एक महिला चोरी-छिपे शराब बेच रही है।सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची।पुलिस को देखते ही एक महिला घर से निकलकर भागने लगी।महिला बल ने पीछा किया, लेकिन वह भागने में सफल रही।ग्रामीणों ने उसकी पहचान सुखी हांसदा (उम्र करीब 30 वर्ष) के रूप में की।इसके बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली।तलाशी के दौरान रसोईघर से करीब 3 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई।बरामद शराब को जब्ती सूची बनाकर जब्त किया गया।इसके बाद टीम मनपुरा गांव की ओर रवाना हुई।वहां चौक के पास पुलिस वाहन देखकर कुछ लोग भागने लगे।पुलिस ने एक युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया।पकड़े गए युवक ने अपना नाम रोबीन कुमार (20 वर्ष), पिता उपेन्द्र यादव, वार्ड संख्या 13 बढ़ौली बताया।उसके पास से 100 पाउच देसी चुलाई शराब बरामद की गई।जब्त शराब के साथ युवक को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।सभी जब्त सामग्री को मालखाना में सुरक्षित रखा गया है। गिरफ्तार युवक को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया।




















