संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
पलासी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नशीले पदार्थ बरामद किए।13 फरवरी की रात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया।टीम में पु०अ०नि० रत्नेश कुमार, रु०नि० विजय कुमार व सशस्त्र बल शामिल थे। रात्रि 12:10 बजे बढ़ौली वार्ड संख्या-13 स्थित अनिल यादव के घर छापेमारी की गई।घर की घेराबंदी के दौरान अनिल यादव भागने लगा, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया।एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत नोटिस देकर तलाशी ली गई।घर की तलाशी में 8 बोतल 100 एमएल कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद हुआ।साथ ही माचिस की डिब्बी में 13 पुड़िया स्मैक (करीब 10 ग्राम) मिली।बरामद सामग्री को सीलबंद कर जब्ती सूची बनाई गई और अभियुक्त को गिरफ्तार कर अररिया जेल भेजा गया। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के क्रय-विक्रय व भंडारण के आरोप में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही




















