पांचों जनपदों के विजेता बच्चों की टीम ने किया प्रतिभाग
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण मायाराम एवं विशिष्ट अतिथि एडी बेसिक अयोध्या मंडल अयोध्या कौस्तुभ कुमार सिंह एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी सुल्तानपुर राजेश कुमार ने किया उत्साहवर्धन
मीरा प्रवीण वत्स
विशेष संवाददाता नजरिया न्यूज, 12फरवरी।
खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण ,दीप प्रज्ज्वलित करते हुए पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ। सुलतानपुर के प्राथमिक विद्यालय सिपाह के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मायाराम ने कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल द्वारा बच्चों में शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ भावनात्मक और सामाजिक विकास भी होता है। ग्रामीण परिवेश से आए नन्हे मुन्ने बच्चों ने जो प्रस्तुति दी है उसकी जितनी भी सराहना की जाए कम ही है। ग्रामीण परिवेश के बच्चे जब जनपद स्तर पर आते हैं तो उन्हें भ्रमण करने का भी मौका मिल जाता है जो बच्चों में उत्सुकता को बढ़ाता है।
एडी बेसिक अयोध्या मंडल कौस्तुभ कुमार सिंह ने कहा कि खेल को खेल भावना के साथ खेला जाना चाहिए ताकि स्वस्थ्य समाज निर्माण करने की क्षमता विकसित हो सके। मंडल की टीमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से प्रतिभागिता कर रही हैं।मंडल के विजेता बच्चों को स्टेट प्रतियोगिता में प्रतिभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
अयोध्या मंडल,उत्तर प्रदेश -प्राथमिक वर्ग 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका संवर्ग में सुलतानपुर से जोहिद एवं अंबेडकरनगर की फरीदा रहीं विजई
जिला क्रीड़ा शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि खेल शारीरिक विकास के साथ-साथ भविष्य बनाने का भी अवसर है। सभी बालक- बालिकाएं पूर्ण ऊर्जा के साथ प्रतिस्पर्धा में शामिल होकर अपना योगदान दे रहे हैं।प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। मुख्य अतिथि एवं दर्शकों का मन कार्यक्रम के समापन तक विचलित नहीं हुआ।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दो दिवसीय कार्यक्रम में सभी बच्चों का स्वागत करता हूं। जीत हार खेल का हिस्सा है।प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा:
प्राथमिक वर्ग 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में क्रमशः बालक एवं बालिका संवर्ग में सुल्तानपुर से जोहिद एवं अंबेडकरनगर की फरीदा विजई रही।50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में क्रमशः बालक एवं बालिका में अमेठी विजयी रहा।200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में क्रमशः बालक एवं बालिका में सुल्तानपुर के प्राथमिक विद्यालय पिलखिनी के जावेद विजयी रहे। प्राथमिक बालक संवर्ग कबड्डी में अमेठी विजेता एवं सुल्तानपुर उपविजेता रहा।कार्यक्रम के आयोजन में अरविंद यादव खंड शिक्षा अधिकारी धनपतगंज सतीश सिंह खंड शिक्षा अधिकारी मुसाफिरखाना हरिओम तिवारी खंड शिक्षा अधिकारी सिंहपुर आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन अनिल यादव एवं बबीता ने किया। इस मौके पर शिक्षक संगठन के सभी पदाधिकारियों के साथ ही साथ राहुल तिवारी प्रमेंद्र विक्रम सिंह अनुपम शुक्ला ज्योति सिंह श्रद्धा सिंह हरीश कुमार अकबाल खान अनिल कुमार धर्मेंद्र कुमार सिंह बृजेश सिंह एस पी सिंह रितेश त्रिपाठी के के सिंह संदीप गोस्वामी सनत कुमार सिंह नवीन सिंह सुशांत मिश्र अरविंद सिंह आदि उपस्थित रहे।




















