समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर उत्तर गांव के रेलवे ट्रेक डाउन 203/27 के समीप एक नवजात शिशु एवं महिला के हत्या मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।मृतिका के जीजा ही निकला हत्यारा।
इस बाबत डीएसपी विवेक शर्मा ने गुरुवार को अपने कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर बताया कि गत 5 फरवरी को थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर उत्तर गांव के रेलवे ट्रैक के समीप एक अज्ञात नवजात शिशु एवं एक महिला का शव पड़ा हुआ था। प्राप्त सूचना पर विद्यापति नगर थाना के द्वारा अग्रेतर कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट हेतु भेजा गया। शव की पहचान नहीं होने के कारण चौकीदार जीवछ पासवान के आवेदन पर विद्यापतिनगर थाना में मामला दर्ज किया गया। घटित घटना के उद्वेदन एवं अग्रतार कार्रवाई हेतु डीएसपी विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में अनुसंधान कर्ता थानाध्यक्ष सूरज कुमार एवं विद्यापति अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं तकनीकी शाखा के कर्मियों के साथ एसआईटी का गठन करते हुए कांड का उद्वेदन एवं आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। प्राप्त निर्देश के आलोक में सूक्ष्मता पूर्वक तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कांड का उद्घाटन किया गया। इस कांड के मृतिका कंचन कुमारी पति सोमनाथ सुमन एवं मृतक आर्यन कुमार उम्र 6 माह पिता सोमनाथ सुमन दोनों
मउ धनेसपुर दक्षिण थाना विद्यापति नगर जिला समस्तीपुर के रूप में पहचान किया गया। इस घटना में शामिल अप्राथमिकी अभियुक्त मृतिका कंचन कुमारी के बहनोई मउधनेशपुर दक्षिण कुशवाहा टोल निवासी कैलाश महतो के पुत्र चंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया।
जिसका स्वीकारोक्ति बयान दर्ज किया गया है।साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया।घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।
छापेमारी दल में थानाध्यक्ष सूरज कुमार,एसआई अमृता कुमारी, शक्ति कुमार, राकेश कुमार एवं समस्तीपुर के तकनीकी शाखा पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे।
जनता दरबार में त्वरित कार्रवाई के निर्देश, DM
अररिया - बिहार सरकार के सात निश्चय-3.0 के तहत संचालित सात निश्चय 'सबका सम्मान-जीवन आसान' कार्यक्रम अंतर्गत समाहरणालय स्थित परमान...




















