- गोली कांड मामले में घटना स्थल पर पहुंचे एसपी; कहा होगी दो एफआईआर दर्ज
समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
थाना क्षेत्र के अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित इंडियन बैंक सीएसपी के समीप शुक्रवार की देर शाम को बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया।वंही बगल की एक महिला ने गाड़ी दुर्घटना समझकर बचाने पहुंची जहां महिला पर भी बदमाशों ने गोली चला दी जिससे महिला के हाथ में गोली लगी।
वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर जुटे आक्रोशित लोगों ने भाग रहे एक बदमाशों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी आरोपी को अनुमंडली अस्पताल भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया।जख्मी युवक की पहचान लोकनाथपुर गंज निवासी स्व पवन पासवान के पुत्र पप्पू पासवान एवं महिला हॉस्पिटल रोड निवासी रमेश साह की पत्नी रेखा देवी के रूप में की गई।
घटना को लेकर बताया जाता है कि शुक्रवार की देर शाम को पप्पू पासवान बाजार से अपने घर जा रहा था जहां उक्त घटनास्थल पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक कर बाताबाती करने लगा और बात बिगड़ती गई।इसी दौरान एक बदमाश ने पप्पू के पैर में गोली मार दिया।
इसी बीच शोरशराबा सुनकर रमेश शाह की पत्नी रेखा देवी बीच बचाव करने आई तो बदमाशों में उन पर भी गोली चल दिया जो उनके हाथ में लग गई। दोनों जख्मी को शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां पप्पू पासवान को चार गोली लगी है। उन्हें पहले शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां हालात को गंभीर देखते हुए समस्तीपुर एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है। जबकि रेखा देवी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां देर रात को चिकित्सक ने उनके बांह में लगी गोली को निकाल दिया गया।चिकित्सक ने बताया कि अब वो खतरे से बाहर है। इधर गोली चलाकर भाग रहे तीन बदमाशों में से पकड़े गए एक बदमाश लोकनाथपुर निवासी बालेश्वर पासवान के पुत्र सन्नी कुमार 24 वर्ष को लोगों ने जमकर पिटाई कर दिया जिसका इलाज के दौरान मौत हो गई।
घटना की सूचना पर पहुंचे डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने मामले की छानबीन शुरू कर दी बाकी दोनों बदमाशों की तलाश गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी कर दिया।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है।मामले की जांच शुरू कर दी गई है घटनास्थल से फिलहाल चार खोखा बरामद हुई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।
वंही देर शाम को एसपी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया।वंही पत्रकारों को बताया कि अभी जानकारी मिली है कि घटना पूर्व में 2025 में इस तरह की वारदात हुआ था।जिसमें एक अभियुक्त अभी तक बाहर थे।इसी केस मुकदमे को लेकर दोनों पक्षों के बीच कुछ समझौता या दबाब बनाने को लेकर कुछ बात हुई थी।जिसकी जानकारी मुझे नहीं थी लेकिन मौके से जो चीजें सीज हुई है, जिसमें दो बाइक मिली है जिसमें एक बाइक चोरी की है। उसमें जो गोलू पासवान एवं सन्नी है वह दोनों के बीच में पूर्व का आपस में विवाद है। एक महिला जिसे गोली लगी है जो प्राप्त सूचना के अनुसार खतरे से बाहर है।
हम लोग अभी पूर्व की घटना को लेकर घटना कारित की गई है उक्त बिंदु पर जांच कर रहे हैं। साथ ही घटना के आसपास का एविडेंस वह भी मिल गया है एवं घटना में कौन लोग शामिल हैं लगभग उसे भी पहचान कर लिया गया है। अभी हम लोगों के ने दो लोगों का पहचान कर लिया है जिसकी छापेमारी की जा रही है। घटना की वीडियो से कुछ और लोगों की घटना में शामिल होने से भी घटना होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। घटना में शामिल एक बदमाश जख्मी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना में हमलावर के साथ जो यहां कुछ लोग उसके साथ मारपीट की घटना कारित की गई है जिसे हम लोग उसके घर से भी संपर्क कर आवेदन ले रहे हैं और उनके आवेदन पर भी एफआईआर दर्ज की जाएगी। घटना में उन लोगों की भी पहचान की जा रही है। फिलहाल इलाके में पुलिस का तेज कर दी गई है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।




















