संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
पलासी थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्र के अपहरण और जबरन शादी कराने का गंभीर मामला सामने आया है।पीड़ित प्रकाश यादव ने थाना में आवेदन देकर बताया कि उनका 16 वर्षीय पुत्र 02 फरवरी को अचानक घर से लापता हो गया। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि कुछ युवकों ने उसका अपहरण कर लिया है।पीड़ित परिवार जब बच्चे की तलाश में धपड़ी गांव पहुंचा तो आरोपितों ने मारपीट कर भगा दिया। आरोप है कि नाबालिग की जबरन शादी कराने की साजिश रची जा रही थी। विरोध करने पर परिवार के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। पीड़ित ने आरोपितों पर बच्चे को बंधक बनाकर रखने का भी आरोप लगाया है पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।























