संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
पलासी थाना क्षेत्र के मालद्वार गांव में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में अशोक साह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना दिनांक 03 फरवरी 2026 को दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। पीड़ित के चाचा रामकृष्ण साह ने बताया कि कुछ लोग जमीन काट रहे थे, मना करने पर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी, लोहे की रॉड व धारदार हथियार से हमला कर दिया। मारपीट में अशोक साह के नाक व मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं। बीच-बचाव करने आई महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। हमले में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।पुलिस एफआईआर कर मामले की जांच में जुट गई है।























