समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह)
घटहो थाना क्षेत्र के एस एच 88 अरमौली स्थित विकास ढाबा के समीप से पुलिस ने एक कार पर 2203 बोतल लदे प्रतिबंधित विसकोरेक्स कफ सिरप के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
इस बाबत डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बुधवार को अपने कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर बताया कि गत 3 फरवरी की देर रात को गुप्त सूचना पर घटहो थाना क्षेत्र के खजूरी चौक से दलसिंहसराय की ओर जाने वाली एस एच 88 अरमौली स्थित विकास ढाबा के समीप एक मारुति स्विफ्ट कार बीआर 01 बिजी 8740 जो किसी गाड़ी में टक्कर मार कर भाग रहा था जिसे भागने के क्रम में जप्त किया गया।साथ ही भागने के क्रम में चालक नवादा जिला के बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के पारनवादा निवासी नागेंद्र प्रसाद के पुत्र विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया।
जप्त वाहन का तलाशी लिया गया तो उक्त वाहन के डिक्की में रखे दो बोरा एवं कार के सीट पर रखे 5 बोरा में 2203बोतल प्रतिबंधित विसकोरेक्स कफ सिरप बरामद किया गया।
इस दौरान घटहो थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने स्वयं लिखित बयान के आधार पर घटहो थाना कांड संख्या 18/26 प्राथमिक की दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।
साथ ही उन्होंने बताया कि अपराधी विकास कुमार का कासनगर थाना में कांड संख्या 42/24 दिनांक 5/9/24 धारा 30(ए)बिहार मद निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।जिसका आपराधिक इतिहास रहा है।इन अपराधियों के द्वारा पटना से सुपौल व अररिया तक खेप पंहुचाया जाता है।
छापेमारी दल में थानाध्यक्ष रजनीश कुमार रंजन, एसआई विनोद कुमार एवं अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।























