संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
पलासी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 27 लीटर अवैध नेपाली शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 02 फरवरी की रात करीब 10.20 बजे से शुरू हुई गश्ती के दौरान की गई। पुलिस टीम का नेतृत्व पु०अ०नि० रंजीत कुमार कर रहे थे, जिनके साथ गृहरक्षक सिपाही परमेश्वर साह व शंकर कुमार शर्मा शामिल थे।रात्रि गश्ती के दौरान बरदवट्टा चौक के पास पुलिस को सूचना मिली कि बेलसरी गांव में एक युवक अपने घर के पीछे धान के पुआल में छिपाकर नेपाली शराब बेचने की फिराक में है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अन्य छापामारी दल व स्थानीय चौकीदार को साथ लिया। पुलिस बेलसरी वार्ड संख्या 05 स्थित छोटू कुमार साह के घर पहुंची। घर की घेराबंदी कर तलाशी के दौरान पीछे स्थित मरैया के पास धान के पुआल के ढेर से एक प्लास्टिक बोरा बरामद किया गया। बोरा खोलने पर उसमें तीन कार्टून में कुल 90 बोतल नेपाली रेशम लीची शराब मिली। प्रत्येक बोतल 300 एमएल की थी, कुल मात्रा 27 लीटर पाई गई।पुलिस ने विधिवत जप्ती सूची तैयार कर शराब को जब्त किया और आरोपी छोटू कुमार साह (23 वर्ष), पिता लक्ष्मी साह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और अवैध शराब का भंडारण व बिक्री करने वाले बक्से नहीं जायेंगे





















