समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा प्रथम दिन सोमवार को पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच पूरी तरह से शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न कराया गया।
बिहार बोर्ड के निर्देशानुसार इंटर की परीक्षा के लिए दलसिंहसराय अनुमंडल मुख्यालय में 6 परीक्षा केंद्र बनाया गया। जहां दो पालियों में परीक्षा आयोजित कि गई है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक,और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक परीक्षा चली।
प्रथम पाली के परीक्षार्थियों को सुबह 9 बजे तक और द्वितीय पाली के परीक्षार्थियों को दोपहर 1.30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया गया। तय समय के बाद आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।
वंही अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार एवं डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने सभी परीक्षा केंद्रों पर जायजा लेते देखे गए।
इसकी जानकारी देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार ने बताया कि अनुमंडल मुख्यालय स्थित कुल 6 परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संचालित पाया गया।साथ ही वीक्षक एवं प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी अपने अपने कर्तव्य पर उपस्थित थे।साथ ही उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली में कुल 2010 परीक्षार्थियों में 18 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे एवं दुतीय पाली में कुल 101 परीक्षार्थी में 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
सभी परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार और संवेदनशील स्थलों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था, साथ ही सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की गई थी।
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती देखी गई।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के 90 वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का आयोजन
समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के डैनी चौक स्थित सेवा केंद्र कल्याणकारी भवन में 90 वां...























