अरुण सिंह, संवाददाता नजरिया न्यूज लखनऊ, 1फरवरी।
निवर्तमान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सजग विपक्ष की भूमिका का निवर्हन करते हुए कहा है:
“माननीय न्यायालय, निर्वाचन आयोग व समस्त पत्रकार इस बड़े षड्यंत्र का संज्ञान लें कि SIR के तहत गाँवों में छपे-छपाये फार्म 7 (जिसके माध्यम से आपत्ति करके कोई अन्य किसी का नाम कटवाने की साज़िश कर सकता है) कौन भेज रहा है। इसमें जो शिकायतकर्ता हैं उनका कोई अता-पता नहीं है। फ़र्ज़ी हस्ताक्षर करवाकर, विपक्ष के
वोट काटने की साज़िश की जा रही है। पीडीए समाज ख़ासतौर से अल्पसंख्यक के नाम बड़े स्तर पर काटे जा रहे हैं। जिसके नाम की आपत्ति की जा रही है, उसे भी नहीं मालूम है कि उसका नाम सब कुछ सही होने के बावजूद काटा जा रहा है।
सभी न्यूज़ न्यूज़ चैनलों, अख़बारों से अपील है कि वो इस महा-घोटाले का पर्दाफाश करें।
हम स्थानीय यूट्यूबर व लोकल न्यूज़ कर्मियों से लोकतंत्र के हित में ये माँग करते हैं कि आप इस महाघोटाले का भंडाफोड़ करें व अपने स्तर पर प्रकाशित-प्रसारित करें। हम उनको पूरे देश-प्रदेश के सामने रखेंगे व आपकी ईमानदार पत्रकारिता को सच्चे दर्शकों-पाठकों तक पहुंचाएंगे”।























