– अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी व महासचिव संजीव सिन्हा ने उत्कृष्ट योगदान देने वाले पूर्व पदाधिकारियों को किया सम्मानित
नजरिया न्यूज (रूबी विनीत), अररिया।
पहली बार जिला अधिवक्ता संघ में सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही सुंदर तरीके से सादे समारोह में किया गया।
इसकी अध्यक्षता वरीय अधिवक्ता सह पूर्व अध्यक्ष विनोद प्रसाद ने की।
सबसे पहले वक्ताओं ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताया। कहा कि जिला अधिवक्ता संघ में इस तरह का यह पहला व अनोखा कार्यक्रम है।
सम्मान समारोह की नींव महासचिव संजीव कुमार सिन्हा व जिला अधिवक्ता संघ चुनाव पदाधिकारी नीरज प्रसाद ने रखी। इसकी काफी प्रशंसा किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की परिपाटी सदैव बनी रहेगी। और कई अन्य संस्थाएं भी सीख लेंगे।
बताया गया कि जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 2026-28 के लिए नवनिर्वाचित कमिटी सदस्यों को चुनाव पदाधिकारी नीरज प्रसाद ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
चुनाव पदाधिकारी नीरज प्रसाद ने अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष सुधीर कुमार राय, महासचिव संजीव कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार देसाई, संयुक्त सचिव क्रमशः मो सलमान रागिब व मिथिलेश कुमार झा, एक्जीक्यूटिव मेंबर्स विवेक प्रकाश, सीतेश कुमार वर्मा, कौशल वर्मा व मो मसूद आलम उर्फ पप्पू को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
वही, नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार चौधरी व महासचिव संजीव कुमार सिन्हा के द्वारा पूर्व अध्यक्ष, पूर्व उपाध्यक्ष, पूर्व महासचिव सहित चुनाव पदाधिकारी को जिला अधिवक्ता संघ अररिया के प्रति उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों व अमूल्य योगदान के सम्मान में स्मृति चिह्न सह मोमेंटो देकर शॉल ओढ़ा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इनमें पूर्व अध्यक्ष मो सफी अहमद, पूर्व अध्यक्ष विनोद प्रसाद व पूर्व अध्यक्ष तपन बनर्जी, उपाध्यक्ष असित कुमार वर्मा, पूर्व महासचिव मो मुस्ताक हुसैन मंसूरी, पूर्व महासचिवजागेश्वर भगत, पूर्व महासचिव छंगुरी मंडल, चुनाव पदाधिकारी नीरज प्रसाद प्रसाद का नाम शामिल है।
तीसरी बार महासचिव बनने पर संघ के पूर्व अध्यक्ष विनोद प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष तपन बनर्जी सहित नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार चौधरी ने नवनिर्वाचित महासचिव संजीव कुमार सिन्हा जी को शॉल ओढ़ा, मोमेंटो प्रदान करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
वही, नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार चौधरी व महासचिव संजीव कुमार सिन्हा जी ने बतलाया कि पूर्व अध्यक्ष मो मंजूर आलम ने भी अपने 02 बार के कार्यकाल के दौरान जिला अधिवक्ता संघ के लिए काफी प्रशंसनीय व अनुकरणीय कार्य किए हैं उनका नाम भी नामित किया गया था, परन्तु सम्मान समारोह कार्यक्रम में वे निज कारणों से शामिल नहीं हो सके हैं, इसलिए उन्हें संघ परिवार की ओर से उनके संघ आगमन पर सम्मानित किया जाएगा।
वही, मंच का सफल संचालन अधिवक्ता विनीत प्रकाश ने की।























