वीरेंद्र चौहान, नजरिया ब्यूरो किशनगंज।
14 फरवरी बुधवार को मां शारदें ,वीणा बाहिनी तथा माता सरस्वती इत्यादि नामों से पुजे जाने वाली विद्या की देवी की पूजा की जिले में जगह-जगह धूम मची है।शिशु, बाल व तरूण छात्र -, छात्राओं ने हर्षोल्लास के साथ सरस्वती पूजा मना रहें हैं। भव्य व आकर्षक पंडाल में जगह -जगह माता सरस्वती की प्रतिमा की पूजा -अर्चना हो रही है। हंस पर सवार हाथ में वीणा धारण कर साक्षात विद्या की देवी के शरण में छात्रों की आस्था व प्रेम से सराबोर होकर बाजे धून पर झूमते गाते छात्र आपस में खूब मस्ती भी करते दीखें। इस अवसर पर छात्र- छात्राओं में काफी उत्साह व उमंग है।
वही जिला प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है । जगह-जगह जिले में विधि-व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी व पुलिस बल तैनाती की गयी है ।सभी पूजा पंडाल के आयोजन समिति को जिला प्रशासन से प्रतिमा विसर्जन के लिए लाइसेंस आदि पूर्व में ही बना लेना पड़ा।ताकि प्रशासन को आयोजित पूजा के अनुरूप विधि -व्यवस्था कायम रखा जा सके। प्रतिमा का विसर्जन गुरूवार अथवा शुक्रवार को किए जाने की अनुमति प्रशासन द्वारा दी गयी ।सभी पूजा पंडाल को प्रतिमा विसर्जन में पूर्व निर्धारित चिन्हित मार्ग से जाने की अनुमति दी गयी है।
अररिया – स्कॉर्पियो से 250.560 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
नजरिया न्यूज़, अररिया। उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो...






















