समस्तीपुर(दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह)
रामाश्रय बालेश्वर महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार को महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता एवं एनसीसी पदाधिकारी डॉ. धीरज कुमार पाण्डेय सह कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में शहीद दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल चित्र पर समस्त प्राध्यापक, शिक्षकेतर कर्मचारी, स्वयं सेवक, एनसीसी कैडेट्स एवं अन्य छात्र-छात्राओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धा निवेदित की।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. पाण्डेय ने राष्ट्रपिता के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. चौधरी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजाद कराया। दुर्भाग्य ऐसा हुआ कि जिन्होंने आजीवन अहिंसा का मार्ग अपनाया, उन्हें खुद हिंसा का शिकार होना पड़ा। आज भारत ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व गांधी जी के सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने को मजबूर हैं। जरुरत है कि हम गांधी जी के दर्शन को पढ़ें और उनके बताए मार्ग पर चलकर भारत को नई ऊंचाई पर ले जाएं।
हमारा यही कदम राष्ट्रपिता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मौके पर प्राध्यापक डॉ. सोहित राम, डॉ. अपूर्व सारस्वत, डॉ. राजकिशोर, संजय कुमार सुमन, डॉ. अनूप कुमार, डॉ. मुकेश कुमार झा, डॉ. रहमानी, डॉ. जवाहरलाल, डॉ. हरीश सामरिया, डॉ. निभा कुमारी सिंह, डॉ. रितु सांगवान, डॉ. महताब आलम खां, डॉ. मिथिलेश कुमार, डॉ. प्रियंका कुमारी, डॉ. प्रीति कुमारी आदि,शिक्षकेतर कर्मचारी, स्वयं सेवक, एनसीसी कैडेट्स एवं अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद थे।























