अनिल उपाध्याय, नजरिया न्यूज पूर्वांचल ब्यूरो,13जनवरी।
डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स एसोसिएशन सुल्तानपुर के तत्वाधान में इंटर डिस्ट्रिक्ट नेशनल चैंपियनशिप में जनपद के आयुषी यादव,अनुभव मिश्रा, अरशद आलम हिमेश मिश्रा, कपिल यादव प्रतिभाग करेंगे। एसोसिएशन के सचिव अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी डॉक्टर बाबा दिन चौधरी ने बताया कि 16 से 18 फरवरी 2024 तक अहमदाबाद में होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिलाड़ी प्रतिभाग लेंगे। इस मौके पर एसोसिएशन कार्यालय से सभी चयनित खिलाड़ियों को बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक अहिमाने के मैनेजर रंजीत कुमार व सहायक मैनेजर संजय यादव ने हरी झंडी दिखाकर को रवाना किया।
सुल्तानपुर से लखनऊ के लिए प्रस्थान करने वाली टीम लखनऊ से आज रात साबरमती एक्सप्रेस से अहमदाबाद के लिए प्रस्थान करेगी। इस मौके पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजेश कुमार एमजीएस इंटर कॉलेज प्रवक्ता, महेश कुमार व अन्य खेल प्रेमी राम अवतार वर्मा , पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी आर बी पांडे ,सत्यवीर यादव, अवधेश मिश्रा, चंदेश यादव, टीम कोच महेंद्र प्रताप ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
एसोशिएशन के सचिन बाबा चौधरी को उम्मीद :
सभी खिलाड़ी अभ्यास करेंगे। अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मेडल जरूर जीतेंग।जनपद का नाम गौरवान्वित करेंगे।





















