नजरिया न्यूज (रूबी विनीत), अररिया।
भारत के 77 वे गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर न्यायमंडल अररिया में प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश गुंजन पाण्डेय ने न्यायमंडल अररिया परिसर में फहराया तिरंगा.
जुबेनाइल जस्टिस बोर्ड (जेजेबी) में जेएम सह प्रभारी प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट कुमारी प्रीति ने झंडा फहराया.
जिला बार एसोसिएशन में महासचिव कामाख्या प्रसाद यादव ने झंडा फहराया। इनका सहयोग उपाध्यक्ष कृपानंद मंडल ने किया.
जिला अधिवक्ता संघ में अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार चौधरी ने झंडा फहराया.
जिला उपभोक्ता फोरम में महिला सदस्या सह अधिवक्ता रीता कुमारी घोष ने फहराया तिरंगा.
लोक अभियोजन कार्यकाल में पीपी रामानंद मंडल ने फहराया तिरंगा.
सरकारी वकील कार्यालय में जीपी अशोक कुमार पासवान ने फहराया तिरंगा.
व्यवहार न्यायालय मुंशी संघ से अध्यक्ष कालीकांत झा व सचिव अवधेश यादव ने संयुक्त रूप से झंडा फहरा तिरंगे को सलामी दी.
रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा अररिया में डॉ कैप्टन एस आर झा व मानद सचिव प्रहलाद शरण वर्मा ने संयुक्त रूप से झंडा फहराया.























