मैट्रिक की परीक्षा के लिए बारसोई में सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। गुरुवार 15 फरवरी यानी आज से परीक्षा आरंभ हो रही है। ज्ञात हो की बारसोई नगर पंचायत क्षेत्र में कुल आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें अनुमंडल क्षेत्र की छात्राओं तथा कुछ केंद्रों में जिले के अन्य विद्यालय के छात्र भी परीक्षा देंगे। वहीं संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मुमताज अहमद ने बताया कि सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मैंने सभी केदो में जाकर बारीकी से व्यवस्था का निरीक्षण किया है उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से भी व्यवस्था में कोई कमी नहीं होगी सभी आठों केंद्र के लिए दंडाधिकारी, पुलिस के पदाधिकारी एवं उड़न दस्ता टीम का भी गठन हो चुका है। उन्होंने बताया कि योगेश चंद्र बोस उच्च विद्यालय, आदर्श मध्य विद्यालय बारसोई घाट, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मौलाना पुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भाग बारसोई, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय बारसोई, कन्या मध्य विद्यालय बारसोई बाजार, उच्च माध्यमिक विद्यालय बारसोई, मिरेकल पब्लिक स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
वहीं सभी केंद्र मिलकर 5931 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, बताते चले की गुरुवार को प्रथम पाली में 3179 हिंदी के विद्यार्थी हिंदी विषय की परीक्षा देंगे तथा द्वितीय पाली में 2752 परीक्षार्थी उर्दू भाषा की परीक्षा देंगे। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी दीक्षित श्वेतम ने कहा कि बारसोई में पूरी तरह से कदाचार रहित परीक्षा की व्यवस्था की गई है। इसमें थोड़ी भी ढिलाई यह कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कदाचार में लिप्त पाए गए परीक्षार्थी, अभिभावक, परीक्षक या फिर अन्य कोई भी, किसी को बक्सा नहीं जाएगा। शांतिपूर्ण तरीके से सदाचार रहित परीक्षा दिलवाने की जिम्मेदारी अनुमंडल प्रशासन कि है।
अररिया में युवती की संदिग्ध आत्महत्या, प्रेम प्रसंग की आशंका से सनसनी
नजरिया न्यूज़, अररिया। अररिया शहर के पानी टंकी रोड स्थित जयप्रकाश नगर में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने...





















