संवाददाता लखनऊ
लखनऊ। पीजीआई इलाके के साउथ सिटी में,लंदन किड्स इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन बुधवार ,बसंत पंचमी को बड़े धूमधाम से किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे न्यूपब्लिक स्कूल साउथ सिटी ब्रांच के प्रबंधक गोपाल जी मिश्रा ने,आयोजन का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर, फीता काटकर किया।
बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर ज्ञान की देवी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
लंदन न्यू सिटी इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल दुर्गा बाजपेई ने बताया कि लंदन किड्स इंटरनेशनल स्कूल लखनऊ की पहली ब्रांच है। जिसमे यूके बेस पर पढ़ाया जाता है, इस ब्रांच में नर्सरी, एल के जी,यूकेजी के बच्चो को स्मार्ट क्लास के साथ साथ अंग्रेजी बोलना डिस्प्लिन में रहना सिखाया जाता है।बच्चो की रुचि के अनुसार प्रोत्साहित करते हुए पढ़ाया जाएगा। इसके लिए विद्यालय में प्रशिक्षित महिला टीचर है। बच्चो को लाने ले जाने के लिए स्कूल बस है,जिसमे जीपीएस सिस्टम के साथ सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था है।
प्रबंधक गोपाल जी मिश्रा ने बताया कि हमारा उद्देश्य है की बच्चो को अच्छी से अच्छी शिक्षा दी जाए। लंदन किड्स इंटरनेशनल में, प्री स्कूल
नर्सरी, लोअर नर्सरी, अपर नर्सरी की कक्षाएं संचालित की जाएंगी।





















