नजरिया न्यूज व्यूरो कटिहार
विद्या की देवी माता शारदे की पूजा अर्चना बारसोई क्षेत्र में गली-गली में देखी गई। छोटे-छोटे बच्चे हो, बड़े छात्र हो या नवयुवक छोटे से बड़ा पंडाल लगाकर माता की मूर्ति स्थापित करके ब्राह्मण, पुरोहितों द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ पुष्पांजलि देकर माता शारदे की पूजा अर्चना की। वहीं इस अवसर पर बारसोई नगर पंचायत क्षेत्र में लगभग एक दर्जन भव्य पंडाल लगाए गए हैं। एक तरफ जहां युवकों द्वारा धूमधाम से पूजा की जा रही है। और भव्य सजावट की गई है। वहीं दूसरी तरफ आरती प्रतियोगिता, नित्य प्रतियोगिता, या क्विज प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं।
ताकि स्थानीय लोग संध्या के बाद पूजा पंडाल में पहुंचे और बसंत पंचमी का आनंद उठाएं। इसी क्रम में वर्ष 1957 में स्थापित बारसोई बाजार के बालक संग के द्वारा भी भव्य पंडाल और प्रतिमा स्थापित की गई है। जिसे देखने के लिए बुधवार की संध्या को काफी भीड़भान देखी गई। हजारों कि संख्या में माता के दर्शन करने के लिए हाई स्कूल के निकट मारवाड़ी टोला में स्थापित बालक संघ के पंडाल में पहुंचकर माता के दर्शन किए। बता दें कि बसंत पंचमी के दिन बेलवा सरस्वती धाम में मेले का आयोजन होता है। दिनभर बंगाल और बिहार के श्रद्धालु माता के दर्शन करने और भोग चढ़ाने के लिए यहां आते हैं। वही इस्कॉन के द्वारा नित्य प्रतियोगिता तथा माता। सरस्वती के कथा वाचन एवं इस्कॉन के द्वारा हरि नाम भजन का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित श्रद्धालू भक्ति म्यूजिक की धुन पर एक साथ नाचते कुदते नजर आए। वही इस अवसर पर कमलेश जैन, संदीप अग्रवाल, अमित तिवारी, गुड्डू शर्मा, दीपक साह, मोनू साह, मोनू यादव राजीव चक्रवर्ती इत्यादि व्यक्ति प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।





















