**गृह राज्य मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सोनपुर मंडल द्वारा गाड़ी संख्या 15231 व 15232 बरौनी-गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस का दलसिंहसराय स्टेशन पर
प्रायौगिक तौर पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है। उक्त जानकारी पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने दी।दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को गाड़ी संख्या 15231 अप बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस 10.37 बजे दलसिंहसराय स्टेशन पहुंची और 10.39 बजे हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया।
पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज गोंदिया एक्सप्रेस जो बरौनी से चलकर गोंदिया तक जाएगी,
यहां की जन भावनाओं के अनुरूपप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेशानुसार गोंदिया एक्सप्रेस जो बरौनी से चलकर गोंदिया तक जायेगी, जो आज से दलसिंहसराय में रुकेगी।उक्त ट्रेन के ठहराव का आदेश रेल मंत्री ने दिया है। यहां के लोग चाहते थे कि गोंदिया एक्सप्रेस का यहां ठहराव हो। उक्त ट्रेन के रुकने से यहां के लोगों को सुविधा पहुँचाएगी। साथ ही उजियारपुर लोकसभा के साथ-साथ दलसिंहसराय के आसपास के लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है जो आज से ठहरा हुआ है। इसके साथ ही कई रेलवे स्टेशनों पर विद्युतीकरण, रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण,सौंदर्यीकरण सहित आरओबी का निर्माण का कार्य किया जाना है। साथ ही जिलों के दो स्टेशन दलसिंहसराय एवं शाहपुर पटोरी को अमृत स्टेशन के तहत लिया गया है। अमृत भारत स्टेशन बनने से रेलवे परिसर में एक अलग तरह की व्यवस्था माहौल देखने को मिलेगा। जहां यात्रियों की सुविधा को लेकर 40 दुकान व मॉल का निर्माण किया जायेगा।जहां रोजमर्रा से लेकर स्वास्थ्य सम्बंधित दवाइयां सहित सभी तरह के सुविधा युक्त दुकानें होगी। वहीं उन्होंने कहा कि विद्यापति धाम को पहले ही आदर्श स्टेशन बनाया गया है
एवं मोहिउद्दीन नगर स्टेशन पर कल पुरवइया एक्सप्रेस का ठहराव किया जाना है। इस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो दृष्टिकोण है कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा यातायात की सुविधा मिले। वहीं उन्होंने कहा कि 500 किलोमीटर से अधिक यहां पर प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत निर्माण किया गया है साथ ही 300 किलोमीटर से ज्यादा सड़कों को पीडब्ल्यूडी जिसका नया नाम आरसीडी है उसके तहत सड़कों का जाल बिछाया गया है। जिससे लोगों के बीच व्यापार बढ़ा है।
मौके पर रेलवे के डीआरएम विवेक भूषण सूद, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार, हाजीपुर विधायक अवधेश कुमार सिंह,विधान पार्षद डा. तरूण चौधरी, लोकसभा संयोजक राम सुमिरन सिंह, कार्यक्रम प्रभारी महामंत्री प्रेम दास, किसान मोर्चा सुजीत भास्कर पटेल, प्रदेश नेता अनिल सिंह, नवल किशोर झा, अरविन्द कुशवाहा, प्रदेश नेता सतवंत चौधरी, कमलाकांत राय, कैप्टन कमलेश साहनी, मनीष पाठक,अजय पाण्डेय, मनीष वर्णवाल, दयालु पटेल,चंदन झा, प्रदेश नेता राजेश पासवान, श्रवण साह, रीना झा, चन्द्रेश्वर राय, अविनाश भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र झा, सोनू चौधरी,नीलम साह,राम कुमार लाल, लोकसभा विस्तारक अमरेन्द्र पाण्डेय, विधानसभा विस्तारक राजेश यादव, शोभा कांत राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
अररिया – कारा में शुरू हुआ मुलाकात से न्याय तक” विधिक सहायता केंद्र
प्रधान जिला न्यायाधीश गुंजन पाण्डेय ने किया उद्घाटन बंदियों को अब मुलाकात में ही मिलेगी मुफ्त कानूनी सलाह नजरिया न्यूज़,...






















