नजरिया न्यूज। भरगामा।
प्रखंड के ग्राम पंचायतराज कुशमौल में बुधवार को स्वामी शुकदेवानंद स्मृति समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में संतमत के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी सत्यानन्द जी महाराज मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान सत्संग कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
पूर्व प्रखंड प्रमुख दिव्यप्रकाश यादवेंदु बिजय यादव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष के तरह इस मंच से स्वामी शुकदेवानंद सेवा समिति के द्वारा व्यक्ति ,समाज, राष्ट्र और धर्म के हित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित एवं स्मृति चिन्ह दिया जायगा। कार्यक्रम को लेकर भव्य पंडाल बनाया जा रहा है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। जिसके लिए तैयारी पूर्ण कर लिया गया है।





















