संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
पलासी थाना क्षेत्र में आपातकालीन ड्यूटी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में पाए गए एक दंपती को जांच हेतु थाना लाया है। मिली जानकारी के अनुसार पु०अ०नि० रौशन कुमार सिंह शस्त्र बल के साथ वाहन 112 से क्षेत्र में आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात थे।पुलिस ने मजलिसपुर वार्ड संख्या 05 में एक दुकान पर बैठे एक महिला व पुरुष को देखा। दोनों दुकान में बैठकर चाय पी रहे थे। पुलिस द्वारा नाम व पता पूछे जाने पर दोनों व्यक्ति टाल-मटोल करने लगे। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना सही नाम बताया। पहली की पहचान कुंती देवी, पति रामानन्द सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के रूप में हुई। दूसरे व्यक्ति की पहचान रामानन्द सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, पिता स्वर्गीय सहानंद सिंह के रूप में की गई।संदिग्ध अवस्था में पाए जाने के कारण पुलिस ने दोनों को थाना लाया। थाना पहुंचने के बाद महिला सिपाही एवं थाना गार्ड की देखरेख में दोनों को रखा गया है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। थाना स्तर पर विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है।























