नजरिया न्यूज। भरगामा।
प्रखंड के मंगलवार चरैया खेल मैदान पर अकरथापा बनाम बिस्टोरिया के बीच फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुक़ाबला खेला गया। मुख्य अतिथी के रुप में अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित किया व फीता काटकर उद्घाटन किया।
अकरथापा की टीम ने एक गोल किया जबकि बिस्टोरिया की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए एक गोल किया वहीं सांसद ने बिस्टोरिया टीम के बेहतर प्रदर्शन को देखकर विजेता घोषित किया।
मैच के दौरान अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह,भागवत झा व रामानंद मिश्र, पुर्व जिलाध्यक्ष संतोष सुराना,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश चंद्र झा,जिला उपाध्यक्ष बिजली सिंह, मंडल अध्यक्ष कुंदन चौधरी, बिषहरिया मुखिया प्रतिनिधी शाहनवाज अहमद, बीरनगर मुखिया प्रतिनिधी मौलाना अबुल कलाम, पुर्व पंसस अशोक कुमार झा,पुर्व मुखिया फुल कुमार मिश्र,सन्नी वर्मा,निरंजन मिश्र, सुनील मिश्र, मनोज वर्मा व अन्य ग्रामीण मौजुद थे।
मैच रेफरी नूर कौशर व मो सदरुल,कमेन्टेटर गुड्डू चौधरी एवं सन्नी वर्मा जबकि गोल जज अनंत मिश्र ,नीरो मिश्र,नंदन ठाकुर, साहब मिश्र मौजूद थे, वहीं भरगामा पुलिस के ओर से एएसआई गौरीशंकर यादव सशस्त्र बल के साथ मौजुद थे।
विजेता टीम को अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह के हाथों कप दिया गया।





















