नजरिया न्यूज। भरगामा।
सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए बीरनगर पूरब पंचायत के कदमाहा दुर्गा स्थान चौक के समीप ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का कहना था कि पुराने ढलाई सड़क पर ही अभिकर्ता के द्वारा मेटल बिछाया गया है। जबकि पुरानी सड़क को तोड़कर उसपर मेटल बिछाकर निर्माण कार्य किया जाना था। ग्रामीण जयप्राकाश पंडित,विक्रम कुमार आदि का कहना था कि पुराने ढलाई सड़क पर ही ढलाई किए जाने से सड़क की मजबूती पर अंतर होगा।
व बड़े वाहन के चलने से सड़क के क्षतिग्रस्त होने की संभावना होगी। अगर पुराने ढलाई सड़क को तोड़ा जाता तो गांव वाले को एक अच्छा सड़क मिलता। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक किलोमीटर बनने वाले इस सड़क होकर बड़ी संख्या में वाहनों का आना जाना लगा रहता है। साथ ही बड़े वाहन भी इस मार्ग पर चलती है। बताया गया कि इस मार्ग से पूर्णिया जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों का भी दिनचर्या जुड़ा हुआ है। व हजारों की संख्या में लोगों का आना जाना इस मार्ग पर लगा रहता है। इधर विभागीय जे ई ने बताया कि कार्य नियमानुसार हो रहा है। वहीं ग्रामीणों ने पुराने सड़क को तोड़कर नए सिरे से सड़क के निर्माण की मांग की है।





















