नजरिया न्यूज। भरगामा।
भरगामा प्रखंड मुख्यालय मे नये अंचलाधिकारी निरंजन कुमार मिश्र ने पदभार ग्रहण किया व सभी राजस्व कर्मचारी , अमीन और अंचल कार्यालय के कर्मियों को साथ सीओ निरंजन कुमार मिश्र ने एक बैठक की । बैठक में परिमार्जन , एलपीसी , मापी , लगान वसूली , जमीन का म्यूटेशन के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। जबकि ऑनलाइन दाखिल खारिज की प्रक्रिया ससमय पूरी करते हुए उसका निष्पादन 15 दिनों के अंदर करने का निर्देश दिया । सीओ ने भूमि मापी से संबंधित पूर्व के और नए मामले को मापी करके निष्पादित करने का निर्देश दिया । बैठक में राजस्व वसूली पर जोर देते हुए सीओ ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में राजस्व वसूली का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उसे हर हाल में शत प्रतिशत पूरा करना है । अभी तक राजस्व वसूली लक्ष्य के मुताबिक नहीं हो पायी है।
उन्होंने निर्देश दिया कि राजस्व वसूली मे तेजी लाये । इस दौरान सीओ ने परिमार्जन से संबंधित ऑनलाइन जमा बंदी सुधार के लिए प्राप्त हुए आवेदन को अविलंब निष्पादन करने के आदेश दिए गए । मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधी गुड्डू यादव, पुर्व सीओ मनोज कुमार,राजस्व पदाधिकारी रविराज, अंचल सहायक शशि कुमार , अंचल बडा बाबू शिवलाल मुर्मू, मुनिलाल मुर्मू व राजस्व कर्मचारी सहित अंचल के सभी कर्मी मौजूद थे।





















