वीरेंद्र चौहान, नजरिया ब्यूरो किशनगंज।
01 फरवरी के मध्य रात्रि करीब 12:30 बजे ग्राम बुढ़ीमारी में शीतल कर्मकार के घर पर डकैती की सूचना कोचाधामन पुलिस को प्राप्त हुई। इस सूचना पर कोचाधामन पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गश्ती दल घटनास्थल पर पहुँच गई। घटनास्थल पर पहुँचने पर पाया कि बुढीमारी स्थित शीतल कर्मकार के घर को 20-25 अपराधकर्मियों ने चारो तरफ से घेरे हुए थे तथा घर के मुख्य द्वार को डकैतों द्वारा तोड कर आँगन के रास्ते घर में प्रवेश कर गये तथा घर वालों को जान से मारने का धमकी देते हुए सभी को बन्धक बना लिया। तत्पश्चात् तिजोरी का चाभी लेकर सारा जेबरात एवं रूपये अपने कब्जे में ले लिया।
अपराधकर्मियों को पुलिस को पहुंचने की खबर मिलने पर खुद को बचाने के लिए बम फेकने लगे और उनके से कुछ अपराधकर्मी गोली चलाने लगे जिससे एक पुलिसकर्मी को गोली लग गई और गोली चलाते हुए घटनास्थल से सभी अपराधकर्मी भाग गये। इस संबंध में वादी मनीष कर्मकार के फर्दब्यान के आधार पर कोचाधामन थाना कांड दर्ज करते हुए अनुसंधान प्रारम्भ किया
गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए कांड के उद्भेदन, गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु विशेष टीम का गठन किया गया। कांड के अनुसंधान के क्रम में आसूचना संकलन, गुप्तचर एवं सीमावर्ती थानों के सहयोग से अपराधकर्मी के गिरोह का पता लगाया गया। गिरोह के मुख्य सरगना सुशील मोची है। तत्पश्चात् तकनीकी अनुसंधान की सहायता से 11 फरवरी को छापामारी कर घटना कारित करने वाले अपराधी 1.अशरफ आलम उर्फ गब्बर सा.-पतलुआ, 2. जमील सा.पतलुआ, किशनगंज 3. रूपेश कुमार 4. अजफर आलम सा.-भागपुनास 5. संदीप कुमार अरदनिया, 6. रंजीत कुमार सा.-डालिया, चारो थाना-कोचाधमान सभी जिला-किशनगंज एवं 7. मो. मुस्तकीम सा.रानीपतरा, जिला पूर्णियाँ को विभिन्न स्थलों से गिरफ्तार किया गया तथा अपराधकर्मियों से लूट की 5800 रूपया, 285 ग्राम चांदी एवं बरामद किया गया। घटना में प्रयुक्त 01 टेम्पु, 05 मोबाईल फोन एवं 02 मोटरसाईकिल को विधिवत् जप्त किया गया। गिरफ्तार सभी अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। कांड अनुसंधानान्तर्गत है। शेष अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।
ईद व रामनवमी को लेकर फारबिसगंज में शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिए कड़े निर्देश
नजरिया न्यूज़, फारबिसगंज/अररिया। आगामी ईद और रामनवमी शोभायात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार...





















