जयसिंह राजपूत- नजरिया न्यूज संवाददाता, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, 13जनवरी।
केंद्र सरकार की
जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा परिक्रमा कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। यह कार्यक्रम 5 मार्च तक चलेगा। इसका शुभारंभ सोमवार को विधानसभा जफराबाद जलालपुर ग्राम पंचायत पूरेंव केरांव,श्री बजरंगबली मंदिर सई नदी के पवित्र तट से भाजपा किसान मोर्चा मछली शहर के जिला अध्यक्ष प्रहलाद यादव ने किया। ग्राम परिक्रमा यात्रा समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ संयोजक काशी क्षेत्र पूर्व ब्लाक प्रमुख जलालपुर संदीप सिंह थे।
मौके पर किसान सम्मान निधि,पीएम आवास योजना,जल जीवन मिशन,आयुष्मान भारत, अंत्योदय अन्न योजना की जानकारी दी गई।
समाज के शोषित वंचित समुदाय को दी गईं सुविधाएं एवं सरसों, मूंगफली,सोयाबीन, सूरजमुखी तथा मत्स्य पालन को बढ़ावा देने वाली योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
वक्ताओं ने बताया:
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, तरह-तरह के रोजगार के अवसर के साथ उनके बेहतर स्वास्थ्य हेतु धुंध रहित एलपीजी कनेक्शन दिया जा रहा है।
परिक्रमा कार्यक्रम प्रतिदिन दो गांवों में चलाया जाएगा।इस अवसर पर किसान मोर्चा उपाध्यक्ष सुनील सिंह,महामंत्री सुदर्शन,जिला मीडिया प्रभारी प्रभाकर उपाध्याय,सह मीडिया प्रभारी संतोष सिंह,मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह,जयशंकर सिंह,क्षेत्र पंचायत सदस्य साकेत दुबे,अंकित,अमन दुबे आदि तमाम किसान बंधु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





















