रुपौली।
रूपौली थाना क्षेत्र के बिरौली -चपहरी मुख्य सड़क पर गैस गोदाम के समीप दो बाइक के आमने -सामने टक्कर में बाइक पर सवार एक महिला सहित चार घायल हो गया ।स्थानीय लोगो की सूचना पर मौके पर रूपौली पुलिस घटनास्थल पर पहुँच सभी घायलों को पुलिस वाहन से इलाज के लिए रेफ़रल अस्पताल रूपौली पहुँचाया ।मौके पर दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक को पुलिस अपने कब्जे में लेकर थाने चली आई ।घायलों की पहचान गोरियर अनंत नगर वासी नीलम देवी ,नीतीश कुमार और लालचंद कुमार के रूप में हुई है ।वही बड़ी सिसवा गोरियर गांव के ज्ञान कुमार के रूप में हुई है ।इलाज कर रहे चिकित्सक ने लालचंद कुमार और नीतीश कुमार की स्थिति गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए जी एम सी एच पूर्णिया रेफर कर दिया ।



















