• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
आजमगढ़/जौनपुर सुलतानपुर अंबेडकरनगर- सिंचाई विभाग: वेतन सींच पर्यवेक्षक का और कामकाज सींचपाल का

आजमगढ़/जौनपुर सुलतानपुर अंबेडकरनगर- सिंचाई विभाग: वेतन सींच पर्यवेक्षक का और कामकाज सींचपाल का

February 14, 2024
अररिया – कारा में शुरू हुआ मुलाकात से न्याय तक” विधिक सहायता केंद्र

अररिया – कारा में शुरू हुआ मुलाकात से न्याय तक” विधिक सहायता केंद्र

July 27, 2026
अररिया – स्कॉर्पियो से 250.560 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

अररिया – स्कॉर्पियो से 250.560 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

July 27, 2026
बाइक चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

बाइक चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

July 27, 2026
मोबाइल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, सह चालक ट्रांजिट रिमांड पर

मोबाइल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, सह चालक ट्रांजिट रिमांड पर

July 27, 2026
धरना-प्रदर्शन के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट, भरगामा में फ्लैग मार्च निकाल शांति बनाए रखने की अपील

धरना-प्रदर्शन के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट, भरगामा में फ्लैग मार्च निकाल शांति बनाए रखने की अपील

July 27, 2026
मुख्यमंत्री के कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को सिकटी प्रखंड सभागार में विशेष कार्यक्रम

मुख्यमंत्री के कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को सिकटी प्रखंड सभागार में विशेष कार्यक्रम

July 27, 2026
भूमिहीन 12 परिवारों को मिली 3-3 डिसीमल जमीन की बंदोबस्ती, प्रशासन ने वितरित किए पर्चे

भूमिहीन 12 परिवारों को मिली 3-3 डिसीमल जमीन की बंदोबस्ती, प्रशासन ने वितरित किए पर्चे

July 27, 2026
बदहाल बाढ़ आश्रय स्थल बना जलावन रखने का ठिकाना, आपदा में नहीं आएगा काम

बदहाल बाढ़ आश्रय स्थल बना जलावन रखने का ठिकाना, आपदा में नहीं आएगा काम

July 27, 2026
30 वर्षों बाद अररिया पहुंचे संस्थापक सदस्य शैलेंद्र कुमार का जिला क्रिकेट संघ ने किया सम्मान

30 वर्षों बाद अररिया पहुंचे संस्थापक सदस्य शैलेंद्र कुमार का जिला क्रिकेट संघ ने किया सम्मान

July 27, 2026
मुकदमे नहीं, मध्यस्थता से करें समाधान

मुकदमे नहीं, मध्यस्थता से करें समाधान

July 27, 2026
31 जुलाई तक सीएमआर चावल आपूर्ति पूरी करें, गुणवत्ता से समझौता नहीं : एसडीएम

31 जुलाई तक सीएमआर चावल आपूर्ति पूरी करें, गुणवत्ता से समझौता नहीं : एसडीएम

July 27, 2026
फारबिसगंज में निक्षय मित्र योजना के तहत 185 टीबी मरीजों को मिला पोषण सामग्री का सहयोग

फारबिसगंज में निक्षय मित्र योजना के तहत 185 टीबी मरीजों को मिला पोषण सामग्री का सहयोग

July 27, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 27, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

आजमगढ़/जौनपुर सुलतानपुर अंबेडकरनगर- सिंचाई विभाग: वेतन सींच पर्यवेक्षक का और कामकाज सींचपाल का

by Kumar Shrivastav
February 14, 2024
0
आजमगढ़/जौनपुर सुलतानपुर अंबेडकरनगर- सिंचाई विभाग: वेतन सींच पर्यवेक्षक का और कामकाज सींचपाल का
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 1,341

सिंचाई विभाग के आला अधिकारियों का बड़ा कारनामा

सिंचाई महकमे के सैकड़ों सींचपालों का सालों से रोका हुआ है प्रमोशन

आजमगढ़ में 13,सुल्तानपुर में 11,जौनपुर में 6 सींचपालों को छह वर्षों से नहीं मिली पदोन्नति

अधिशाषी अभियंता और अधीक्षण अभियन्ता की मनमानी, योगी सरकार की बदनामी

प्रतापगढ़ में कार्यरत सींचपालों को मिला प्रमोशन,आजमगढ़ मंडल के जिलों में प्रमोशन लंबित

पदोन्नति की मांग कर रहे सींचपालों ने मुख्यमंत्री और सिंचाई मंत्री से की फरियाद

*कपिल देव सिंह, नजरिया ब्यूरो, लखनऊ, 14फरवरी।*

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना से काम कर रही है। सीएम योगी की मंशा है कि बिना किसी भेदभाव के सबको उसका हक मिले,न्याय मिले। पर सिंचाई विभाग के आला अफसर और अभियन्ता अपने इन मातहत कर्मचारियों सींच पालों के प्रमोशन की फाइल सालों से दबाए बैठे हैं। इससे योगी सरकार की कर्मचारी कल्याण की मंशा पर पानी फिर रहा है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। जबकि सीएम योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करने का अभियान चला रही है। अब विडंबना देखिए कि प्रतापगढ़ जिले में सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता अपने मातहत सींचपाल कर्मचारियों का प्रमोशन शासन के निर्देशानुसार सींच पर्यवेक्षक पद पर कर देते हैं। और उनसे उसी पद के अनुरूप वेतन देते और काम लेते हैं। लेकिन सुल्तानपुर,जौनपुर, आजमगढ़,अंबेडकरनगर आदि जिलों में उसी सिंचाई विभाग में कार्यरत सैकड़ों सींचपालों की पदोन्नति पत्रावली उनके ही अधिकारी/अधिशाषी अभियन्ता और अधीक्षण अभियन्ता बिना किसी ठोस कारण के कई सालों से रोके हुए हैं।

*मनमानी:*

उत्तर प्रदेश शासन के कई बार के आदेशों,निर्देशों के बावजूद सिंचाई विभाग के सैकड़ों सींचपालों की सालों से सींच पर्यवेक्षक पद पर पदोन्नति नहीं की जा रही है।सुल्तानपुर, जौनपुर, आजमगढ़,अंबेडकरनगर आदि कई जिलों के सैकड़ों सींचपालों का सींच पर्यवेक्षक पद पर होने वाले प्रमोशन की फाइल कई सालों से उनके आला अफसरों/अभियंताओं ने अपने स्तर पर ही रोक रखा है। प्रमोशन पाने के हकदार इन सींचपालों को उत्तर प्रदेश सरकार का सिंचाई विभाग कई वर्षों से सींच पर्यवेक्षक पद का वेतन तो दे रहा है। पर उन्हें पदोन्नति नहीं दे रहा है और सींचपाल पद का ही कामकाज करवा रहा है। जबकि प्रतापगढ़ जिले समेत कई जिलों में सिंचाई विभाग में कार्यरत तमाम सींचपालों को उनके आला अधिकारियों ने शासन के आदेश/निर्देश के अनुसार सींच पर्यवेक्षक के पद पर प्रमोशन कर उन्हें इस पद पर पदोन्नति का वेतन भी दिला रहे हैं। इसी सिंचाई विभाग के कर्मचारी संगठनों के अनुसार इन जिलों में कार्यरत सैकड़ों सींचपालों का प्रमोशन लगभग पांच छह वर्षों से रुका हुआ है। उत्तर प्रदेश शासन के प्रमोशन आदेश के विपरीत सिंचाई विभाग के आला अधिकारियों /अभियंताओं की मनमानी कार्यशैली के चलते सैकड़ों सींचपालों का प्रमोशन नहीं हो रहा है।

*अधिशासी अभियंता ने कहा:*

इस संबंध में पूछे जाने पर सिंचाई विभाग शारदा सहायक खंड 16 सुल्तानपुर के अधिशाषी अभियंता शरद कुमार का कहना है कि इन सभी सींचपालों का सींच पर्यवेक्षक पद पर पदोन्नति करने का हमें कोई अधिकार नहीं है। जब उनको यह बताया गया कि प्रतापगढ़ जिले के सिंचाई विभाग में कार्यरत सींचपालों का प्रमोशन वहां के अधिशासी अभियंता ने शासन के आदेश,निर्देश के अनुसार सींच पर्यवेक्षक पद पर किया है तो अधिशाषी अभियंता शरद कुमार का यह कहना था कि प्रतापगढ़ के अधिकारी ने पता नहीं किस अधिकार से और कैसे प्रमोशन कर दिया है। हो सकता है उन्होंने अस्थाई तौर पर पदोन्नति किया होगा।उनके द्वारा की गई प्रमोशन की यह कार्यवाही कुछ महीने बाद रद्द हो जायेगी। क्योंकि उनको प्रमोशन करने का अधिकार नहीं है।

*कर्मचारी यूनियन का पक्ष:*

कर्मचारी यूनियन का यह भी कहना है कि आजमगढ़ में 13, सुलतानपुर में 11 और जौनपुर में 6 सींचपालों की पदोन्नति पत्रावली छह वर्षों से लंबित है। अन्य जिलों में भी ऐसी स्थिति है। सींच पर्यवेक्षक पद पर प्रमोशन की मांग कर रहे सींच पालों को अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से न्याय की उम्मीद है।
====
*मुझे ही पदोन्नति करनी है, जब कभी समय आएगा तो करेंगे:आजमगढ़ मंडल के अधीक्षण अभियन्ता आनंद कुमार आनंद*

उल्लेखनीय है कि सिंचाई विभाग प्रतापगढ़ के सींचपालों को सींच पर्यवेक्षक पद पर पदोन्नति के साथ ही उसी पद भार का दायित्व कार्य और वेतन दोनों का लाभ मिल रहा है। इस विभागीय विसंगति के बारे में जब सिंचाई विभाग आजमगढ़ मंडल के अधीक्षण अभियन्ता आनंद कुमार आनंद से पूछा गया तो उन्होंने कहा की इसमें सरकार क्या करेगी। सींचपालों का प्रमोशन करने का अधिकार सिर्फ मुझे है। मुझे ही पदोन्नति करनी है। जब कभी समय आएगा तो करेंगे। उन्होंने कहा:

उत्तर प्रदेश शासन,सरकार के ऐसे आदेश,निर्देश तो आते जाते रहते हैं। प्रदेश सरकार के हर आदेश को फालो नहीं किया जा सकता है। जब उनसे यह पूछा गया कि क्या आप राज्य सरकार से ऊपर हैं तो उन्होंने फिर वही जवाब दोहराया की प्रमोशन करना या नहीं करना सिर्फ़ मेरा अधिकार है किसी और का नहीं। उन्होंने बताया कि सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ जिले के अधिशाषी अभियंता के अधिकार क्षेत्र में प्रमोशन करना नहीं है।उनको पॉवर ही नहीं है, वे नहीं कर सकते हैं। केवल मुझे हो प्रमोशन करने का पॉवर है। उन्होंने यह भी कहा कि इसमें योगी सरकार क्या करेगी। बहुत जोर देने पर मंडलीय अधीक्षण अभियन्ता आनंद कुमार आनंद ने बताया कि आजमगढ़ मंडल के पांच छह जिलों में सिंचाई विभाग में कार्यरत सैकड़ों सींच पाल कर्मचारियों को सींच पर्यवेक्षक पद पर पदोन्नति करने के लिए शासन को पत्रावली भेजी गई है। वहां से जब कभी आदेश/ निर्देश मिलेगा तो प्रमोशन लिस्ट के मुताबिक़ कार्यवाही की जायेगी। अधीक्षण अभियन्ता आनंद कुमार आनंद ने यह भी कहा की ज्यादा जानकारी चाहिए तो सूचना के अधिकार के तहत मांगिए। उन्होंने यह भी कहा कि सिंचाई विभाग में कार्यरत सींचपालों की कमी है। अगर उनको पदोन्नति देकर सींच पर्यवेक्षक का पद भार दे दिया गया तो सींचपाल का कार्य प्रभावित हो जाएगा।उन्होंने कहा कि सींचपालों को सींच पर्यवेक्षक पद का वेतन तो मिल ही रहा है। फिर क्या दिक्कत है। सैकड़ों सींचपालों का सींच पर्यवेक्षक पद का वेतन लेना और काम सींचपाल का करना यह विभागीय विसंगति नहीं है क्या? इस पर उनका कहना था कि मैं कुछ नहीं कर सकता। इस विसंगति के बारे में कर्मचारी संगठन का कहना है कि सिंचाई विभाग के आला अफसर,अधीक्षण अभियन्ता और अधिशाषी अभियन्ता शासन/सरकार की मंशा के अनुसार कर्मचारी हित में काम नहीं कर रहे हैं। अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं। छह वर्षों से सींचपालों का प्रमोशन बिला वजह रोका हुआ है। सुल्तानपुर के बगल प्रतापगढ़ जिले में सींचपालों का प्रमोशन हुआ है।उन्हें पदोन्नति देने के साथ ही सींच पर्यवेक्षक पद का वेतन भी दिया जा रहा है और काम भी सींच पर्यवेक्षक पद का लिया जा रहा है। लेकिन सुल्तानपुर समेत जौनपुर, आजमगढ़ अंबेडकरनगर आदि जिलों में कार्यरत सैकड़ों सींचपाल कर्मचारियों को कई बार शासन के आदेश निर्देश के बावजूद प्रमोशन नहीं किया जा रहा है। जबकि इन सींचपालों को वषों से सींच पर्यवेक्षक पद का वेतन दिया जा रहा है।कर्मचारी संगठनों के अनुसार प्रमोशन के हकदार कई सींचपालों ने अपने विभागीय अधिकारियों/ अभियंताओं को यह लिखकर दे दिया है कि उनका सींच पर्यवेक्षक पद पर पदोन्नति कर दिया जाए वे उस पद भार को ग्रहण करने के बावजूद सींचपाल का काम विभागीय आवश्यकता के अनुसार करते रहेंगे।जिससे कोई विभागीय काम काज प्रभावित नहीं होगा। लेकिन अफ़सर यह भी मानने को तैयार नहीं हैं। पता चला है कि योगी सरकार का मखौल उड़ाने वाले सिंचाई विभाग आजमगढ़ मंडल के असंवेदनशील अधीक्षण अभियंता आनंद कुमार आनंद का हाल ही में शासन स्तर से तबादला हो गया है। उनके स्थान पर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करने वाले नए अधीक्षण अभियन्ता ने कार्यभार संभाल लिया है। विभागीय नियमानुसार वर्षों से प्रमोशन की आस लगाए सैकड़ों सींचपाल कर्मचारियों को अब उम्मीद बंधी है कि नए अधीक्षण अभियंता उनकी पदोन्नति करके उनके साथ न्याय करेंगे।

Share this on WhatsApp
Share297Tweet186Share74
Kumar Shrivastav

Kumar Shrivastav

Related Posts

अररिया – कारा में शुरू हुआ मुलाकात से न्याय तक” विधिक सहायता केंद्र

अररिया – कारा में शुरू हुआ मुलाकात से न्याय तक” विधिक सहायता केंद्र

by Office Araria
July 27, 2026
0

प्रधान जिला न्यायाधीश गुंजन पाण्डेय ने किया उद्घाटन बंदियों को अब मुलाकात में ही मिलेगी मुफ्त कानूनी सलाह नजरिया न्यूज़,...

अररिया – स्कॉर्पियो से 250.560 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

अररिया – स्कॉर्पियो से 250.560 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

by Office Araria
July 27, 2026
0

नजरिया न्यूज़, अररिया। उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
अररिया – कारा में शुरू हुआ मुलाकात से न्याय तक” विधिक सहायता केंद्र

अररिया – कारा में शुरू हुआ मुलाकात से न्याय तक” विधिक सहायता केंद्र

July 27, 2026
अररिया – स्कॉर्पियो से 250.560 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

अररिया – स्कॉर्पियो से 250.560 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

July 27, 2026
बाइक चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

बाइक चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

July 27, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • अररिया – कारा में शुरू हुआ मुलाकात से न्याय तक” विधिक सहायता केंद्र
  • अररिया – स्कॉर्पियो से 250.560 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
  • बाइक चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल
  • मोबाइल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, सह चालक ट्रांजिट रिमांड पर
  • धरना-प्रदर्शन के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट, भरगामा में फ्लैग मार्च निकाल शांति बनाए रखने की अपील

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In