नजरिया न्यूज कटिहार
फोटो मेल पर बारसोई स्थित
प्रसिद्ध बेलवा सरस्वती धाम में तीन दिवसीय पूजा उत्सव कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन मंगलवार को यज्ञ अभिषेक का आयोजन दोपहर के समय किया गया पुजारी के व पुजारी के वैदिक मेट्रो उच्चारण के साथ श्रद्धालुओं ने माता सरस्वती और भगवान जगरनाथ ठाकुर को अभिषेक दिया वही इस अवसर पर नव प्रताप पद स्थापित एसडीओ दीक्षित श्वेताम ने भी सरस्वती धाम पहुंचकर माता सरस्वती की पूजा अर्चना की और वहां माता ठेका बता दे की तीन दिवसीय पूजा अर्चना के तहत मंगलवार शाम के समय संध्या आरती और बुधवार को सुबह 4 बजे माता सरस्वती की पूजा अर्चना एवं सुबह 8 बजे से पहले माता शारदे की पुष्पांजलि होगी। उसके बाद से सारा दिन मेला व उत्सव का कार्यक्रम है। वहीं संध्या के समय सांस्कृतिक नृत्य प्रोग्राम कार्यक्रम रखा गया है।
तथा सरस्वती माता की कथा भी कथा वाचक द्वारा कही जाएगी। वहीं इस अवसर पर अनुमंडलाधिकारी श्री दीक्षित ने कहा कि बारसोई में इस प्रकार प्रसिद्ध माता सरस्वती का धाम है। मुझे पहले पता नहीं था यहां आकर बहुत अच्छा लगा। माता के जागृत रूप के दर्शन हुए। उन्होंने स्थानीय लोगों से शांतिपूर्वक पूजा और उत्सव मनाने की अपील करते हुए कहा कि माता सरस्वती की पूजा अर्चना कीजिए, माता का आशीर्वाद लिजिए, साथ ही मेले का लुफ्त भी शांतिपूर्वक उठाइए। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ मत कीजिए जिससे विधि व्यवस्था भंग हो। वहीं इस अवसर पर राजीव चक्रवर्ती, पप्पू दास, मोनू यादव, दीपक साह, मोनू साह, भास्कर साह इत्यादि व्यक्ति प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।





















