= बीजेपी में शामिल हो सकते हैं कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम– शिलान्यास स्थल का सीएम योगी ने किया निरीक्षण, तेजी से तैयारी करने का अधिकारियों को दिया निर्देश
*=कल्कि धाम के लिए बन रहा गर्भगृह और छह हेलीपैड स्थल का योगी ने किया निरीक्षण
कपिल देव सिंह, नजरिया न्यूज ब्यूरो,संभल, 12 फरवरी।
कांग्रेस पार्टी से हाल ही में निष्कासित नेता, कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही बीजेपी ज्वाइन करा सकते हैं ? ?। हालांकि यह ख़बर लिखे जाने तक भाजपा के किसी भी नेता या पार्टी पदाधिकारी ने इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। जबकि संभल के ऐंचोड़ा कंबोह में आचार्य प्रमोद कृष्णम के श्री कल्कि धाम के शिलान्यास का कार्यक्रम 19 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होना प्रस्तावित है।पीएम मोदी कल्कि धाम का शिलान्यास करेंगे।प्रधानमंत्री मोदी के इस प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर आचार्य के भाजपा में जाने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इस बात को और बल मिलता नजर आ रहा है क्योंकि सोमवार को दोपहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल पहुंचकर कल्कि धाम के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मुरादाबाद मंडल के उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। प्रधानमंत्री मोदी और वीवीआईपी आगंतुकों तथा पांच हजार साधु संतों के आगमन के मद्देनजर यहां कल्कि धाम के समीप कल्कि पुरम बनाया जा रहा है। यहां छह हेलीपैड बनवाए जा रहे हैं। जिनमें तीन हेलीपैड पीएम मोदी के लिए ही तैयार किए जा रहे हैं। यहां कल्कि पुरम में पांच हजार साधु संतों के ठहरने और भोजन प्रसादम बनाकर उनके एक साथ बैठकर भोजन करने की भी व्यवस्था की जा रही है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मुख्यमंत्री योगी को तैयारियों के बारे में जानकारी दी। सीएम योगी ने आला अधिकारियों को साथ लेकर शिलान्यास कार्यक्रम स्थल, गर्भगृह, मंच और हेलीपैड स्थल सभी का निरीक्षण किया।उन्होंने पीएम मोदी के अलावा वीवीआईपी आगंतुकों,पांच हजार साधु संतों के आगमन के संबंध में सभी तरह की तैयारियों और चुस्त दुरुस्त सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और सख्त निर्देश दिया।
समीक्षा बैठक में प्रशासनिक अफसरों ने मुख्यमंत्री को बताया कि शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाके को समतल करा दिया गया है। यहां छह हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। सीएम योगी ने सभी आगंतुकों , साधु संतों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना होने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कहा कि ऐंचोड़ा कंबोह तक आने वाले सभी सड़क मार्गों पर सफाई व्यवस्था दुरूस्त कराई जाए। सभी मार्गों को आकर्षक ढंग से सजाया जाए। यहां शौचालय और पानी के टैंकर की व्यवस्था भी की जाए। हेलीपैड को भी समय पर पूरा करा लिया जाए। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट रहे और एंबुलेंस की भी पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। पूरा प्रशासनिक अमला सभी तैयारियां को तेजी से पूरी करवाने में जुट गया है।
कल्कि धाम में सीएम योगी के निरीक्षण और समीक्षा बैठक के दौरान कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी, कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम्, यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, डीजीपी प्रशांत कुमार, मुरादाबाद के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह, डीआईजी मुनिराज, डीएम मनीष बंसल, एसपी कुलदीप सिंह गुनावत, भाजपा पश्चिम के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, बीजेपी जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह रिंकू आदि मौजूद रहे।
[12/2, 9:13 pm] KD Singh नजरिया ब्यूरो, लखनऊ: माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी सोमवार को जनपद संभल में माननीय प्रधानमंत्री जी के 19 फरवरी के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते तथा स्थानीय प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक करते हुये।
[12/2, 10:41 pm] KD Singh नजरिया ब्यूरो, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निगरानी और मौजूदगी में यूपी सरकार की ओर से जिस तरह बहुत बड़े स्तर पर कल्कि धाम भूमि पूजन कार्यक्रम की जोर शोर से तैयारियां की जा रही है उससे तो यही लगता है कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम जल्द ही बीजेपी को ज्वाइन कर सकते हैं। योगी सरकार की सरकारी मशीनरी जिस तरह से संभल में जुटी हुई है उसे देखकर राजनीतिक जानकार लोगों का यह मानना है कि सीएम योगी अब कांग्रेस से निष्कासित आचार्य प्रमोद कृष्णम को भाजपा में शामिल करा सकते हैं। इसकी पूरी पूरी संभावना जताई जा रही है।





















