*प्रतिभा सिंह, नजरिया न्यूज, नई दिल्ली, 13फरवरी।*
किसान दिल्ली में धरना देने के लिए नहीं आएं। इसे लेकर दिल्ली में धारा 144लगा दी गई है। आम लोगों की परेशानी इससे बढ़ गई है। मीडिया से बातचीत करते हुए पुलिस का कहना है:
नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर आदि का आगमन अवरुद्ध कर दिया गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसा किया गया है।
बता दें किसानो और सरकार में बातचीत बेनतीजा रहा।
किसान संगठनों को मनाने के लिए सोमवार देर रात चंडीगढ़ में सरकार के कई मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच बैठक हुई।ये बैठक काफ़ी देर तक चली मगर किसानों को मनाने में सरकार विफल रही। किसानों के दिल्ली आने के एलान को देखते हुए दिल्ली से सटी सीमा पर बैरिकेटिंग लगाई गई है।
*केंद्र सरकार के मंत्रियों ने क्या बताया:*
सरकार की तरफ़ से बातचीत में खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल, कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा और गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय शामिल रहे।
बैठक के बाद अर्जुन मुंडा ने बताया:
‘किसान संगठनों के साथ बातचीत बहुत गंभीरतापूर्वक हुई। सरकार हमेशा चाहती है कि बातचीत के माध्यम से हर समस्या का समाधान निकालना चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ हम यहाँ आएं. भारत सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर हम आए।
मुंडा ने कहा:
ऐसे सभी विषयों पर चर्चा हुई, जहाँ हम सहमति तक पहुँचे। लेकिन कुछ ऐसे विषय रहे, जिनको लेकर हमने कहा था कि इसके बहुत सारे ऐसे जुड़े हुए मामले हैं, जिस पर हमें अस्थायी समाधान निकालने के लिए कमिटी बनाने की ज़रूरत है और उसमें हम उसमें अपनी बातें रखें, स्थायी समाधान निकालें।
मुंडा बोले:
हम ऐसा मानते हैं कि किसी भी समस्या का समाधान बातचीत के ज़रिए निकाला जा सकता है। हम आशान्वित हैं कि हम इसका समाधान मिलकर निकालने में सफल रहेंगे।ऐसी कोशिश करेंगे कि देश के किसान और जनमानस के हितों की रक्षा हो। हम अभी भी आशान्वित हैं कि किसान संगठन बातचीत करें। कुछ ऐसे पक्ष हैं, जिन पर आगामी दिनों में समाधान निकालने की कोशिश करेंगे. हम अभी भी बातचीत करना चाहते हैं।





















